कौन है सैफ अली खान की सास, जिनका नाम सुनते ही दूर भागते थे मुसलमान, पुरानी दिल्ली में चलाती थी ब्यूटी पार्लर

Saif Ali Khan, Rukhsana Sultana

सैफ अली खान को बॉलीवुड का दिग्गज अभिनेता कहा जाता है और आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को काफी बेहतरीन फिल्में भी दी है। लेकिन सैफ अली खान अपनी निजी जीवन के लिए काफी ज्यादा सुर्खियों में रहे। पहले तो उन्होंने अपने से कई साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ शादी रचाई। जिनसे उन्हें दो बच्चे हुए। जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है।

हालांकि सैफ अली खान और अमृता सिंह का तलाक हो गया और बाद में एक्टर ने करीना कपूर से शादी रचाई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह किसकी बेटी है। दरअसल आपको बता दें कि अमृता सिंह किसी और कि नहीं बल्कि मशहूर महिला रुखसाना सुल्ताना की बेटी है, जिनकी बातें प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी किया करती थी।

दरअसल रुखसाना सुल्ताना का नाम इमरजेंसी के वक्त काफी ज्यादा उभर कर आया। दरअसल वह प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी के काफी ज्यादा करीब मानी जाती थी। रुखसाना को संजय गांधी ने 8000 मुस्लिम मर्दों की नसबंदी करवाने की जिम्मेदारी सौंप डाली थी। लेकिन रुखसाना ने 13000 मर्दों की नसबंदी करवा दी और रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह संजय गांधी की विश्वास पात्र बन गई थी और नेताओं के बीच में उनका उठना बैठना बन गया।

बहुत कम लोग जानते हैं की रुखसाना सुल्ताना दिल्ली में जमा मस्जिद के आसपास रहने वाले मुसलमान के लिए खौफ का कारण बन गई थी। इतना ही नहीं जब भी वह तुर्कमान गेट और जमा मस्जिद के आसपास आती तो मर्द अपने-अपने घरों में घुस जाते। वह पुरानी दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर भी चलाया करती थी। कुछ मीडिया खबरों के अनुसार उन्होंने एक बार इंटरव्यू में बताया कि वह खुद संजय गांधी से मिलने चली गई थी और उन्हें पार्टी के लिए कुछ करने की इच्छा जगी थी।

अमृता सिंह की मां रुखसाना सुल्ताना का कांग्रेस में रुतबा काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा था और यही देखकर कई सारे बड़े नेता से लेकर व्यापारी उनकी जी हुजूरी करने लग गए थे। उन्हें इमरजेंसी की के ग्लैमर गर्ल भी कहा जाने लग गया था। इतना ही नहीं 24 अकबर रोड किताब की माने तो रुखसाना सुल्ताना से नजदीकियां बढ़ाने के चलते संजय गांधी का पत्नी मेनका गांधी से काफी विवाद होने लगा। हालांकि इसके बावजूद रुखसाना सुल्ताना के रुतबे में कोई भी कमी नहीं आई।

Read more about: saif ali khan rukhsana sultana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X