मुस्लिम दुल्हन ने अपने निकाह में पहना ऐसा कुर्ता-पजामा, इससे खूबसूरत दुल्हन नहीं देखी होगी आज तक

जब भी कोई लड़की दुल्हन बनती है तो उसके लिए शादी वाले दिन का आउटफिट बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है. हमेशा एक लड़की चाहती है कि जब वह दुल्हन बने तो उसका आउटफिट इतना ज्यादा सुंदर हो कि उसका दूल्हा उसे देखा ही रह जाए. लेकिन अब बदलते हुए फैशन सेन्स को लेकर दुल्हन के आउटफिट में भी काफी ज्यादा बदलाव कर दिए गए हैं. आज के वक्त में दुल्हन अपने बड़े दिन के लिए कुछ ऐसे फैशन वाली चीजों को चाहती है जिन्हें वह दोबारा इस्तेमाल कर सके. लेकिन अब लहंगा इतना ज्यादा चलन में नहीं रहा.
लहंगा, शरारा नहीं मुस्लिम दुल्हन ने पहना कुर्ता सेट
लेकिन इसी बीच नाज़िफा नाम की एक दुल्हन की तस्वीर सामने आई है जिसकी शादी सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में हुई है. जो की एक बरसात का दिन था. बता दें कि इस मुस्लिम दुल्हन ने अपने निकाह में कोई भी भारी भरकम लहंगा या फिर शरारा नहीं बल्कि मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजायन किया हुआ बेहद ही खूबसूरत कुर्ता सेट पहना.
ब्यूटीफुल ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया लुक
इस दुल्हन का कुर्ता बेहद ही खूबसूरत था जो की कॉफ लेंथ का था. इतना ही नहीं क्रीम रंग का यह कुर्ता नैक पर से बंद नज़र आया. इसके चारों तरफ बूटी का वर्क हो रखा था. इतना ही नहीं आपको बता दें की दुल्हन ने इसे मैचिंग पैंट और अपने सिर पर पिन किए हुए दुपट्टे के साथ में पेयर किया था. दुल्हन ने अपने इस लोक को और भी ज्यादा ब्यूटीफुल बनाने के लिए लेयर्ड ज्वेलरी भी पहनी हुई थी. यहां तक कि उन्होंने अपने लुक को चोकर नेकलेस, थ्री-लेयर्ड पर्ल नेक पीस और कुंदन नेकलेस के साथ में कंप्लीट कर लिया.
गजरे से सजाए अपने बाल
इस मुस्लिम दुल्हन ने अपने लुक के साथ में मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका भी पहना हुआ था. इतना ही नहीं उन्होंने रेट्रो स्टाइल वाले हाथ फूल भी पहने हुए थे जो कि उनके लुक को और भी ज्यादा ब्यूटीफुल बना रहे थे. इस प्यारी सी दुल्हन ने बेहद ही नेचुरल मेकअप किया हुआ था और अपनव निकाह पर बालों को बेहद खूबसूरती से बनाकर गजरे के साथ लो बन में उन्होंने बांध रखा था.


Click it and Unblock the Notifications



