..................... Muslim Actress Suraiya Love Story Dev Anand Got Death Threat Over Marriage From Family - Hindi Filmibeat

मुस्लिम एक्ट्रेस से लगा बैठे दिल, शादी की जिद पर इस सुपरस्टार को मिली थी जान से मारने की धमकी

Dev Anand Suraiya Love Story: आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं जिसकी शुरुआत एक रोमांटिक फिल्म की जैसी थी। लेकिन इस प्रेम कहानी का अंत बहुत ही दुखद हुआ। दरअसल हम बात कर रहे हैं देव आनंद और सुरैया की प्रेम कहानी की। फिल्म विद्या की शूटिंग के दौरान एक हादसे के चलते दोनों करीब आए। दोनों ने जीने मरने की कसमें तक खा ली थी। लेकिन हजारों कोशिश करने के बावजूद भी उनका प्यार मुकम्मल नहीं हो पाया। ये वो वक्त था जब सुरैया इंडस्ट्री की सुपरस्टार बन चुकी थी और देव आनंद उस समय अपनी पहचान बनाने में जुटे हुए थे।

Dev Anand Suraiya Love Story

हिंदू मुस्लिम की दीवार बनी रोड़ा

देव आनंद और सुरैया के ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री काफी ज्यादा पसंद की जाने लगी। दोनों की जोड़ी सुपरहिट साबित हुई थी। दोनों रियल लाइफ में भी घर बसाना चाहते थे। लेकिन हिंदू मुस्लिम की दीवार रोड़ा बन गई। सुरैया का परिवार बहुत ही रूढ़िवादी था। जिसकी वजह से देव आनंद और सुरैया ने भाग कर शादी करने का मन बना लिया।

देव आनंद ने तो हीरे की अंगूठी खरीद ली थी और सुरैया को प्रपोज कर दिया था। बताया जाता है कि यह सुरैया की नानी ने इस अंगूठी को गुस्से में समंदर में फिकवा दिया था। इसी तरह से दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था।

ताउम्र कुंवारी रही थीं सुरैया

लेकिन किस्मत कुछ और ही चाहती थी। बाद में सुरैया ने इस पर बात की थी और बताया था कि उनकी नानी और मामा ने देव आनंद को जान से मारने की धमकी दे डाली थी। उन पर रिश्ता तोड़ने का दबाव बनाया गया था। जिसके चलते अंत में यह प्रेम कहानी अधूरी रह गई। यहां तक कि सुरैया ने कभी भी शादी नहीं की।

कैसे शुरू हुई देव आनंद और सुरैया की प्रेम कहानी?

अगर हम देव आनंद और सुरैया की लव स्टोरी की बात करें तो साल 1948 में फिल्म विद्या के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई। गाने की शूटिंग के दौरान नाव पलट गई थी और सुरैया गहरे पानी में डूबने लग गई थी। तभी देव आनंद ने अपनी परवाह नहीं की और पानी में छलांग लगाकर सुरैया की जान बचा ली। इसी के चलते सुरैया का दिल उन्होंने जीत लिया था और दोनों के बीच में प्यार का सिलसिला शुरु हो गया था।

Read more about: dev anand suraiya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X