..................... Muslim actor Aslam Khan played 11 characters in Ramanand Sagar Ramayana - Hindi Filmibeat

वो मुस्लिम एक्टर, जिसने रामानंद सागर की रामायण में 11, श्रीकृष्णा में भी निभाए दर्जनों किरदार, अब ऐसा है हाल..

Aslam Khan, Ramanand sagar, ramayana

रामानंद सागर की रामायण काफी ज्यादा फेमस हुई थी और आपको बता दें कि इस 25 जनवरी 1987 से लेकर 31 जुलाई 1988 तक प्रसारित किया गया था। इसके लोकप्रियता ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे।इस शो में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने माता सीता और भगवान राम का किरदार निभाया था। इस सीरियल के काफी सारे कलाकार तो दुनिया को अलविदा कह चुके हैं तो कुछ ऐसे हैं जिन्होंने गुमनाम जिंदगी को कबूल किया।

लेकिन आज हम आपको रामायण के तमाम किरदारों के अलावा झांसी के रहने वाले एक मुस्लिम एक्टर के बारे में बताने वाले हैं। जिनका नाम असलम खान है और वह इस शो के दौरान अपनी सभी और अलग-अलग तरीके की भूमिकाओं को बहुत ही अच्छे से निभाते हुए नजर आए। असलम खान ने बीबीसी न्यूज़ हिंदी के साथ एक इंटरव्यू में अपने अभिनय के अनुभव को शेयर किया था।

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने वानर के मुखबिर राजा तुकाराम और सुग्रीव की भूमिका निभाई थी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी भूमिकाओं में उनका लीड किरदार समुद्र देवता का था। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें रामायण में यह भूमिका किस प्रकार मिली थी। एक्टर ने बताया था कि उनके करीबी दोस्त विजय गणेश ने उन्हें रामायण ऑडिशन को लेकर जानकारी दी। एक्टर ने बताया कि ऑडिशन एक आसान काम नहीं होता है।

असलम इस पर बात करते हुए कहते हैं कि रामानंद सागर किसी को किरदार देने से पहले कई तरीके के पहलुओं को सोते थे। उन्होंने उस दौर को याद किया जब दिवंगत निर्देशक ने उन्हें देखकर संत तुकाराम की भूमिका निभाने के लिए कह दिया था। इसके बाद असलम खान ने रामायण में अन्य भूमिकाओं को भी निभाया। मीडिया के साथ बातचीत के दौरान रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने इस बात का खुलासा किया था कि असलम खान को अलग-अलग भूमिकाओं में क्यों लिया गया था।

प्रेम सागर ने बताया था कि उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ गया था और इसी के चलते कुछ जूनियर कलाकारों को रिपीट कर दिया गया था। रामायण के बाद में असलम खान ने अलिफ लैला और श्री कृष्ण जैसे सीरियस में भी काम किया है। श्री कृष्णा में भी उन्होंने दर्जनों किरदार निभाए। इतना ज्यादा काम करने के बावजूद भी उन्हें पापुलैरिटी हासिल नहीं हो पाई और साल 2002 में उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला ले लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X