राज कपूर ने लिया था खय्याम साहब का टेस्ट, देखिए 10 बेस्ट गाने
मशहूर संगीतकार, खय्याम साहब का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। खय्याम साहब फेफड़ों की बीमारी से लड़ रहे थे और हृदय गति रूकने से उनका निधन हो गया। उनके जाने से पूरा बॉलीवुड और संगीत जगत स्तब्ध है। लेकिन खय्याम साहब के फैन्स उन्हें आज भी उनके गीतों के ज़रिए याद कर रहे हैं। उनके गीतों में वो जादू था कि वो हमेशा के लिए सबके ज़ेहन में अपने गीतों के ज़रिए ही सही अपनी जगह पुख्ता कर चुके हैं।

खय्याम साहब का बॉलीवुड में आना इतना आसान नहीं था। उन्होंने शर्माजी के नाम से वर्माजी के साथ जोड़ी बनाकर संगीत देना शुरू किया था। उनकी पहली फिल्म थी फुटपाथ जो 1948 में आई लेकिन उन्हें पहचान मिली राजकपूर की फिल्म से। राजकपूर ने खय्याम साहब को फिल्म का संगीत सौंपने से पहले उनका टेस्ट लिया और अपने सामने तानपूरा के तार मिलाने को कहा। तब जाकर खय्याम को ये फिल्म मिली थी। देखिए उनके बेस्ट गाने -
खय्याम साहब की साथी और असिस्टेंट थीं उनकी पत्नी जगजीत कौर, जिन्होंने खय्याम साहब से साथ एक गाना भी गाया। शगुन नाम की फिल्म में इस गाने का नाम था - तुम अपना रंजो गम। 1964 की इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी कमलजीत और वहीदा रहमान ने।
खय्याम साहब के पास अवार्ड्स का ढेर था। उन्हें अपनी फिल्म उमराव जान के लिए 1982 में बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्टर का अवार्ड मिला था। भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी नवाज़ा है।


Click it and Unblock the Notifications












