जब इस एक्टर की पत्नी ने नशे की हालत में किया प्यार का इज़हार, फिर जो हुआ वो...

Arshad Warsi Wife Maria: संजय दत्त की फ़िल्म 'मुन्ना भाई MBBS' दर्शकों को काफी पसंद आई थी और इसमें सर्किट का किरदार निभाने वाले अरशद वारसी आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं। बता दें कि अरशद वारसी एक सेल्फ मेड स्टार रह चुके हैं और उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई। जब वह 14 साल के थे तो उनके माता-पिता की मृत्यु हो गई। तभी से उनकी पढ़ाई भी छूट गई थी।
अरशद वारसी ने अपना घर चलाने के लिए सेल्समैन का काम किया। वह घर-घर जाकर कॉस्मेटिक का सामान बेचते थे। जब उनके पास थोड़ा पैसा आया तो उन्होंने डांस सीखने के लिए एक डांस ग्रुप को ज्वाइन कर लिया। साल 1991 में डांस कंपटीशन जीतने के बाद बॉलीवुड के रास्ते उनके लिए खुल गए। एक बार इवेंट के दौरान अरशद को परफॉर्म करते हुए जया बच्चन ने देखा और फिल्म 'तेरे मेरे सपने' में काम करने के लिए ऑफर दिया।
यह फिल्म बुरी तरीके से फ्लॉप हो गई थी और इसका गाना 'आंख मारे वो लड़का आंख मारे' काफी ज्यादा पॉपुलर हो गया था। डांस ग्रुप के साथ काम करते हुए अरशद की मुलाकात एक्ट्रेस मारिया गोरेटी से हुई। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। एक बार एक पार्टी में अरशद वारसी ने मारिया के दिल की बात जुबां पर लाने के लिए उनको बीयर पिला दी। हालांकि अभिनेत्री अल्कोहल नहीं पीती थी। नशे में धुत्त मारिया ने अरशद को अपने दिल की बात कह दी और दोनों की शादी हो गई।


Click it and Unblock the Notifications











