..................... Munawar Faruqui marriage broke his wife left his son and got married for the second time. - Hindi Filmibeat

आखिर क्यों टूट गई थी एक साल में मुनव्वर की शादी, पत्नी ने बेटे को छोड़ दूसरा ब्याह रचाकर बसाया घर

Munawar Faruqui

टेलीविजन के सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारूकी को विजेता घोषित किया गया। बता दे की मुनव्वर फारूकी एक कॉमेडियन हुआ करते थे और इतना ही नहीं आज के वक्त में वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। वह कंगना रनौत का शो लॉकअप भी जीत चुके हैं।

एक वक्त हुआ करता था जब मुनव्वर फारूकी सिर्फ ₹60 दिन के कमाते थे। उन्होंने यहां तक पहुंचाने के लिए काफी मेहनत की है और शो में हुए खुलासे के चलते उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया था। दरअसल आज हम आपको मुनव्वर फारूकी की शादी क्यों टूटी और उन्हें पत्नी की दूसरी शादी के 15 दिन बाद खबर मिली थी।

बता दे कि मुनव्वर फारूकी सिर्फ 14 साल के थे तब उनकी मां का निधन हो गया था। इसके बाद उनके पिता उन्हें और उनकी बहनों को लेकर मुंबई के डोंगरी में आकर रहने लगे थे। मुनव्वर फारूकी के इस बयान के बाद ऐश्वर्या शर्मा काफी हैरान हो गई थी और एक्साइटमेंट में उन्होंने पूछा कि तेरी शादी फिर कब हुई, किसने कराई? जिस पर मुनव्वर फारूकी ने जवाब दिया कि घर वालों ने।

जब मुनव्वर फारूकी से सवाल किया गया की शादी क्यों नहीं टिक पाई तो जवाब में उन्होंने कहा कि मैं उसके बारे में बात नहीं करना चाहता। बस शादी चल नहीं पाई। ऐश्वर्या शर्मा ने पूछा की शादी के 1 साल के अंदर आपका बेटा मिखेल हो गया था। क्या अब भी वह आपके साथ है। इसके बाद मुनव्वर ने जवाब दिया कि हां शादी के 1 साल के अंदर ही मेरा बेटा हो गया था और वह अब मेरे साथ ही रहता है।

ऐश्वर्या शर्मा ने फिर सवाल किया कि क्या उनकी पहली पत्नी अब घर बस आ चुकी है? जिस पर मुनव्वर ने जवाब दिया कि उसकी शादी हो चुकी है और मुझे इसके बारे में कुछ भी नहीं पता चला। 10 से 15 दिन बाद जब मैं अपने बेटे को घर पर बुलाया तो मुझे इस बात की जानकारी मिली कि उसकी शादी हो गई है। मैंने अपने बेटे की नाना को फोन किया और पूछा कि क्या यह खबर सच है? लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं कहा और मैं यहीं पर समझ गया था।

मुनव्वर फारूकी ने इस पर आगे कहा कि मेरा बेटा मेरे साथ ही था और उसने शादी कर ली और वहां से चली गई। मुझे बाद में इस बात का पता चला कि वह दूसरे शहर में जाकर बस गई है। ऐश्वर्या शर्मा काफी हैरान हो गई थी और पूछा कि क्या उन्हें ऐसा नहीं लगा कि उनका बेटा उनके साथ में नहीं है? जिस पर मुनव्वर ने जवाब दिया कि उन दोनों की अटैचमेंट थी ही नहीं और गुस्सा सब कुछ बर्बाद कर देता है। वह घर गुस्से के कारण ही बर्बाद हो गया है।

Read more about: munawar faruqui
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X