'राजेश खन्ना मुझे दूसरे हीरो संग काम नहीं करने देते थे...', इस एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- हक जमाते थे

Mumtaz On Rajesh Khanna

Mumtaz On Rajesh Khanna: राजेश खन्ना को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे पहले सुपरस्टार कहा जाता है। एक वक्त हुआ करता था जब इंडस्ट्री में उनके स्टारडम काफी ज्यादा था। यहां तक कि उन्हें हिट मशीन भी माना जाता था और एक के बाद एक वह हिट फिल्में भी दिया करते थे। लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे।

बताया जाता है कि राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी हमेशा सुपरहिट साबित होती थी। जब भी दोनों साथ में काम करते थे तो वह फिल्म हिट होना तय थी। लेकिन अब कुछ वक्त पहले ही मुमताज ने राजेश खन्ना को लेकर कुछ खुलासे कर डाले हैं।

एक्ट्रेस का कहना है कि एक समय पर राजेश खन्ना उन पर इतना हक जमाने लगे थे कि अगर वह दूसरे हीरो के साथ काम करती तो वह नाराज हो जाते थे। लेकिन ऐसा वह उनकी केयर के तौर पर किया करते थे। मुमताज बताती है कि "राजेश ने मेरी और शर्मिला जी की लड़ाई में कभी भी घी डालने का काम नहीं किया और ना ही कभी कुछ भी कहा।"

मुमताज ने आगे बात करते हुए कहा कि "जब भी मैं किसी दूसरे हीरो के साथ जैसे कि धर्मेंद्र या देव साहब के साथ फिल्म साइन कर लेती थी तो वह नाराज हो जाया करते थे। लेकिन वह खुद दूसरी हीरोइन के साथ में काम किया करते थे और मैं कभी भी नाराज नहीं हुई। उनको ऐसा लगता था कि उनका मुझ पर हक है लेकिन कोई बात नहीं। इसका यह मतलब था कि वह मेरी केयर करते थे।"

एक्ट्रेस ने आगे यह भी कहा कि "मैंने राजेश खन्ना के साथ में शर्मिला जी से भी ज्यादा फिल्में की हैं। हमारे ऊपर भगवान की कृपा रही कि मेरी और उनकी कोई भी फिल्म फ्लॉप साबित नहीं हुई। लेकिन शर्मिला जी के साथ में उनकी फिल्म फ्लॉप हुई थी।" बताते चलें कि राजेश और मुमताज ने साथ में दो रास्ते, प्रेम कहानी और सच्चा झूठा जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।

More from Filmibeat

Read more about: mumtaz rajesh khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X