'उन्हें हटाया तो मैं फिल्म छोड़ दूंगी', इस शख्स के लिए मुमताज ने डायरेक्टर को दी थी धमकी, कौन था वो सुपरस्टार?

हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस मुमताज ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी. बता दें कि 60 से 70 के दशक में उनकी कई सारी फिल्में है जो कि दर्शकों द्वारा आज भी पसंद की जाती हैं. लेकिन साल 1970 में आई फिल्म खिलौना से उनका कैरियर और भी ज्यादा शानदार हो गया. लेकिन इस फिल्म के दौरान वह एक अपने अभिनेता दोस्त को फिल्म में काम दिलाने के लिए डायरेक्ट तक से बढ़ गई थी. लेकिन बाद में उसी एक्टर के साथ में फिल्म पूरी कर उन्होंने इंडस्ट्री को एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दी.
मुमताज और शत्रुघ्न सिन्हा की थी गहरी दोस्ती
वैसे तो 60 से 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मुमताज ने काफी सारी हिट फिल्मों में काम किया और उनके सदाबहार गाने भी आज दर्शकों द्वारा पसंद किए जाते हैं. इतना ही नहीं ज्यादातर राजेश खन्ना और धर्मेंद्र के साथ उनकी जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की जाती है. लेकिन उनके करियर की सबसे खास फिल्म खिलौना में उनके खास दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा ने लीड रोल निभाया था. लेकिन जब उन्हें टीम से बाहर किया गया तो मुमताज ने ही दोबारा उन्हें इस फिल्म में आने का मौका दिलवाया.
सेट पर लोगों को खलने लगे थे शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा और मुमताज की दोस्ती संजीव कपूर ने करवाई थी. दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और कुछ खबरों के अनुसार साल 1970 की बड़ी हिट फिल्म खिलौना में दोनों ने साथ में काम किया. भले ही फिल्म में टी एल वी प्रसाद ने शत्रुघ्न सिन्हा को छोटा रोल दिया था लेकिन इसके बावजूद उनका रोल काफी अच्छा था. लेकिन सेट पर अपना काम होने के बावजूद वह घंटों तक वहीं बैठे रहते थे. कई बार तो लोगों ने परेशान करते थे और कुछ लोगों को तो वह पसंद नहीं आते थे.
मुमताज के कारण शत्रुघ्न सिन्हा को एक बार फिर मिला काम
बता दें कि मुमताज और शत्रुघ्न सिन्हा की दोस्ती लोगों को खलने लगी थी. इसीलिए कई दिनों तक सेट पर आते रहने के बावजूद उनका कोई भी सीन शूट नहीं किया गया तो वह काफी ज्यादा नाराज हो गए. इस व्यवहार के कारण उन्हें फिल्म से बाहर करने का फैसला कर दिया गया. जो की शत्रुघ्न के करियर के लिए बिल्कुल भी सही नहीं था. लेकिन जब मुमताज को इस बारे में पता चला तो डायरेक्टर से उन्होंने कहा कि अगर शत्रुघ्न को इस फिल्म में नहीं रखा जाएगा तो वह भी इसे छोड़ देंगी. जिसके बाद में निर्देशक ने उनकी बात मान ली और एक बार फिर शत्रुघ्न को फिल्में लेने के लिए राजी हो गए.
मुमताज़ ने दी काफी हिट फ़िल्में
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि जब मुमताज ने इंडस्ट्री में कदम रखा था तो उन्हें शांत व्यवहार वाली महिला के तौर पर जाना जाता था. लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी नटखट अदाओं की वजह से हर किसी का दिल जीत लिया था. यहां तक की बी ग्रेड फिल्मों की वजह से मुमताज को टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार कर दिया गया. यहां तक की खिलौना फिल्म भी साल 1970 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई और एक वक्त पर मुमताज सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार हो गई.


Click it and Unblock the Notifications