..................... Mumtaz extra marital affair after husband cheats her with american girl actress extra marital affair - Hindi Filmibeat

पति की बेवफाई से बेवफा बन गई थी मुमताज, एक्ट्रेस ने शादी के बाद खुलकर चलाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

mumtaz

Mumtaz Extra Marital Affair: राजेश खन्ना की 'रोटी'फिल्म की अभिनेत्री को कौन नहीं जानता होगा. यह अभिनेत्री अपने समय की सबसे फेमस अभिनेत्रियों में से एक है. लेकिन उनके एक बयान ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. यह अभिनेत्री है 'मुमताज'

मुमताज ने खुलासा किया है कि शादी के बाद उनका किसी से अफेयर हो गया था, हालांकि यह लंबे समय के लिए नहीं था और जब उन्हें अपनी भूल का पता चला तो उन्होंने इसे सुधार लिया था.

मुमताज ने बताया कि दरअसल उनके पति का पहले अफेयर हुआ था. जिसके बाद वह काफी दुखी हो गई थी और अकेलापन महसूस कर रही थी. जिसके चलते उनसे भी एक गलती हो गई.

मुमताज ने कहा कि पुरुषों के लिए अफेयर कोई बड़ी बात नहीं होती. मेरे पति का भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था. मैं उनका सम्मान करती हूं क्योंकि उन्होंने मुझे इस बारे में बताया था. उन्हें एक अमेरिकी लड़की पसंद आ गई थी. हालांकि बाद में उन्होंने भूल सुधार करते हुए कहा कि मुमताज तुम मेरी पत्नी हो और मैं तुमसे प्यार करता हूं. आज वह हमारे लिए बीते दिनों की बात है, मेरे पति ने मुझे कभी परेशान नहीं किया.

अपने अफेयर के बारे में बताते हुए मुमताज ने कहा कि पति के अफेयर के बाद मुझे अकेलापन लगने लगा था. मुझ में थोड़ा घमंड था, मुझे बुरा लगा और मैं भारत आ गई ,जहां मेरा यहां पर अफेयर चल गया. लेकिन वह गंभीर नहीं था, कुछ समय के लिए था, जो जल्द ही खत्म हो गया. मैं बहुत खुश हूं, मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं. बता दे कि देश में मुमता­­­ज की तबीयत काफी खराब हो गई थी, लेकिन अब उनकी हालत बिल्कुल ठीक है.

हाल ही में मुमताज को एक रिएलिटी शो में देखा गया था. जहां वे धर्मेंद्र के साथ नजर आई थी. इस मौके पर उन्होंने अपने फिल्म के गाने को रिक्रिएट किया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X