मम्मी आलिया भट्ट या पापा रणबीर कपूर, कौन है बेबी राहा के फेवरेट

Mummy Alia Bhatt

कपूर खानदान का हर सदस्य इस समय जिसे लेकर सबसे ज्यादा व्यस्त है, वह नन्ही सी जान है बेबी राहा। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी। रालिया की बेटी राहा को देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं लेकिन अभी तक मम्मी आलिया और पापा रणबीर ने बेटी का चेहरा मीडिया के सामने ना लाने का फैसला लिया है। कपूर खानदान की इस सेलिब्रिटी जोड़ी ने फैसला लिया है कि 2 साल की उम्र से पहले राहा का चेहरा नहीं दिखाया जाएगा। कभी राहा किसकी तरह दिखती है तो कभी कौन बेबी राहा का फेवरिट है, यह जानने का उत्साह फैंस में काफी ज्यादा है। अब कपूर खानदान के एक करीबी ने बताया कि मम्मी आलिया भट्ट और पापा रणबीर कपूर में से बेबी राहा का फेवरेट कौन है।

मम्मी-पापा नहीं, ये हैं फेवरिट :
कपूर खानदान के एक करीबी दोस्त ने बताया कि बेबी राहा के फेवरेट पर्सन ना तो मम्मी आलिया भट्ट और ना ही पापा रणबीर कपूर हैं। दरअसल, दादी नीतू कपूर बेबी राहा की चहेती हैं। कपूर परिवार सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेबी राहा अभी महज 2 महीने की है और वह इशारों में सबसे ज्यादा दादी नीतू कपूर से बातें करती हैं। पोती-दादी के बीच इस प्यार को देखकर आलिया भट्ट भी काफी खुश है। परिवार के इस करीबी ने बताया कि अगर किसी दिन दादी नीतू कपूर पोती राहा से मिलने नहीं आ पायी तो वह वीडियो कॉल पर पोती से बातें करती हैं।

लड़ पड़े थे मम्मी-पापा :
बेबी राहा कपूर की शक्ल मम्मी आलिया भट्ट या फिर पापा रणबीर कपूर किसकी तरह दिखती है, इस बात को लेकर कुछ दिनों पहले ही दोनों लड़ पड़े थे। परिवार के एक करीबी दोस्त ने बताया था कि दोनों अक्सर इस बात को लेकर मीठी सी लड़ाई शुरू कर देते हैं। आलिया भट्ट का दावा होता है कि राहा उनकी तरह दिखती है। परिवार के इस करीबी दोस्त ने बताया कि आम बच्चों से राहा काफी अलग है। राहा पूरी रात किसी अच्छी बच्ची की तरह सोती है। हालांकि राहा अभी काफी छोटी है, इसलिए उसके चेहरे की खासियतें अभी ज्यादा समझ में नहीं आती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X