PICS: जागरूकता के लिए मुग्धा गोडसे नज़र आईं 'कंडोम फैशन शो' में!
फैशन इंडस्ट्री में आए दिन कोई नया प्रयोग होता रहता है ये तो हम सब जानते हैं लेकिन फैशन इंडस्ट्री आज के दौर के हिसाब से उतनी ही सजग और ज़िम्मेदार है। इसी को ध्यान में रखते हुए देश के 11 फैशन इंस्टीट्यूट्स ने हाथ मिलाया सेक्स जागरूकता के प्रति।
मुंबई में 78 छात्रों द्वारा एक कंडोम फैशन शो का आयोजन किया गया। इस इवेंट में मॉडल्स कंडोम से बनी ड्रेस को पहनकर रैंप पर चलीं। इस इवेंट की शो स्टॉपर थीं बॉलीवुड एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे। इस फैशन शो से इन छात्रों का मुख्य उद्देश्य कंडोम के प्रति लोगों का नजरिया बदलना हैं।
देखिए तस्वीरें -
फैशन इंस्टीट्यूट के छात्रों द्वारा कंडोम से बनाई गई ड्रैस को देख कर मुग्धा ने कहा कि ये ड्रेस इतनी खूबसूरती से बनाई गई है कि अगर आप ध्यान से न देखें तो पता नहीं चलेगा कि यह कंडोम का इस्तेमाल करके बनाई गई है। इस फैशन शो से मुग्धा मुंबई में कंडोम के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












