रामायण-महाभारत के अलावा इस शो में टीवी इंडस्ट्री में मचाया था तहलका, शो बंद करवाने कोर्ट पहुंच गए थे लोग

Mukesh Khanna Shaktimaan

90 के दशक में रामायण और महाभारत दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई।लेकिन इसी दौरान एक ऐसा टीवी शो था जिसे बच्चों से लेकर बड़ों तक के बीच में काफी प्रसिद्ध देखा गया।हालांकि इस शो की प्रसिद्धि के साथ-साथ इसकी खूब आलोचना भी की गई। कथित तौर पर इस शो के मेकर्स पर कई सारे केस भी दर्ज करवा दिए गए थे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस शो को मिल रहे प्यार के चलते मेकर्स ने इस पर एक फिल्म बनाने की भी घोषणा की है। हालांकि इसके लिए वह हीरो की तलाश कर रहे हैं और बीच में खबर आई थी कि रणवीर सिंह इसमें हीरो का किरदार निभाएंगे। लेकिन बाद में इन सभी खबरों को मेकर्स ने सिर्फ अफवाह ठहराया।

अगर आप अभी तक नहीं समझ पाए हैं तो हम आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं 90 के दशक के शो शक्तिमान की। बता दे कि इस शो का महाभारत और रामायण के बराबर यह कहा जा सकता है कि इससे भी कहीं ज्यादा क्रेज था। बच्चों से लेकर बड़ों तक को यह काफी पसंद आता था। इसमें शक्तिमान का किरदार मुकेश खन्ना ने निभाया।

इसी के अलावा मुकेश खन्ना ने शक्तिमान शो को अपनी प्रोडक्शन कंपनी भीष्मा इंटरनेशनल के तहत ही प्रोड्यूस भी किया था। बता दे कि यह शो भारत का सबसे पहला सुपर हीरो वाला शो बन गया था और इससे मुकेश खन्ना भी रातों-रात काफी ज्यादा पॉपुलर हो गए थे। सुपर हीरो के शो में स्टंट और एक्शन होना तो लाजमी है।

दरअसल आपको बता दें कि मुकेश खन्ना द्वारा किए जाने वाले स्टंट और क्रिया के चलते बच्चे भी इससे प्रभावित होने लगे और घर पर स्टंट करने लगे। यहां तक की बड़े शहरों में ही नहीं बल्कि छोटे-छोटे शहरों में भी घटनाएं सामने आने लगी। कभी तो बच्चे स्टंट करने के चक्कर में छत से गिर जाते तो कभी खुद को जला लेते।

इसके बाद में कई जगहों पर कोर्ट और हाई कोर्ट में शक्तिमान शो को बंद करने की याचिका भी दायर की गई थी। बच्चों के इस कदम को देखते हुए दूरदर्शन के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। जिसके चलते मेकर्स ने शो के आखिरी में नए सेगमेंट शुरू कर दिया था और बच्चों को सीख दी और स्टंट न करने की भी अपील की।

More from Filmibeat

Read more about: mukesh khanna shaktimaan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X