पानी, खाना, कपड़े और कारें...करोड़ो के शौक रखती हैं मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी, सुनकर लगेगा झटका

Nita Ambani: देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। नीता अंबानी (Nita Ambani) पर मुकेश अंबानी का दिल ऐसे ही नहीं आया है, दरअसल नीता इतनी खूबसूरत हैं कि देखने वाला हर व्यक्ति उनकी तारीफ करता थकता नहीं है। लेकिन इन खूबसूरती के पीछे का राज है उनका लाखो करोड़ो का लाइफस्टाइल। आज हम आपको बताते है नीता अंबानी की उस लाइफस्टाइल के बारें में जिसको हर कोई जानना चाहता है क्योंकि कोई भी उनकी तरह जिंदगी जी नहीं सकता है।
नीता अंबानी की लाखो की साड़ियां
बैसे तो देश के अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी के पास कई मंहगी साड़ियां हैं। परंतु कुछ खास साड़ियों के लिए हमेशा नीता खबरों में रही हैं। नीता अंबानी के नाम दुनिया की सबसे महंगी साड़ी पहनने का Guinness World Record है। सबसे मंहगी और प्यारी साड़ी में से एक है नीता की 40 लाख रुपये वाली पिंक साड़ी, जो साल 2015 में काफ़ी सुर्खियों में रही थी, इसे कांजीवरम के 36 कारीगरों ने मिलकर बनाया था। इस साड़ी को बनाने में क़रीब 1 साल का समय लगा था। इस साड़ी के अलावा नीता के पास खास और मंहगी साड़ियों की लिस्ट में 30 लाख, 12 लाख और 5 लाख की अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की हुई कई साड़ियां हैं।
नीता अंबानी का कीमती पीने का पानी
देश की सबसे पॉवरफुल वुमेन नीता अंबानी के पास मौजूद सारी चीजें काफी महंगी हैं। यहां तक कि नीता अंबानी जो पानी पीती हैं, उसकी कीमत भी लाखों में हैं। दरअसल नीता अंबानी खुद को फीट रखने के लिए 'Acqua di Cristallo Tributo a Modigliani' की बोतल से पानी पीती हैं। ये दुनिया की सबसे महंगी बोतलों में से एक है। इस बोतल की खास बात ये है कि ये बोतल सोने से बनी होती है। बोतल में मिलने वाला पानी फ्रांस या फ़िजी का होता है। 750 मिली की इस बोतल की कीमत करीब $60,000 है। भारतीय करेंसी के मुताबिक, 750 ML की ये पानी की बोतल 44 लाख रुपये से अधिक की हुई।
महंगी कारों की मालकिन नीता अंबानी
सूत्रों की मानें तो ईशा अंबानी की मां नीता अंबानी को गाड़ियों का काफी शौक है इसीलिए उनके पास एक दो नहीं बल्कि कई सारी मंहगी कारें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंबानी परिवार के पास करीब 150 से अधिक गाड़ियां हैं। यही नहीं मुंबई में उनके घर एंटीलिया में गाड़ियों को खड़े करने के लिए 6 फ्लोर पर तो पार्किंग ही बनाई गई है। आज से करीब 5 साल पहले नीता अंबानी ने 100 करोड़ रुपए की ऑडी A9 कमेलियन कार खरीदी थी। Audi के मुताबिक 100 करोड़ रुपए की यह कार लोगों के विशेष रिक्वेस्ट पर बनाई जाती है। इसके अलावा नीता के पास बीएमडब्ल्यू 760 एलआई पैक्स,मर्सिडीज-मायबाक एस660 गार्ड जैसी कई मंहगी कार हैं।
नीता अंबानी के शानदार और कीमती जुते
कहावत है कि लोगों की पहचान उसके जूतों से होती है, नीता अंबानी इस बात को बहुत गंभीरता से लेती हैं। इसीलिए नीता अंबानी दुनिया के सबसे बेहतरीन ब्रांड्स के जूते पहने दिखाई देती हैं। उनके सुपर एक्सपेंसिव शू कलेक्शन में Pedro, Jimmy Choo, Garcia और Marlin जैसे ब्रांड के जूते उपलब्ध है, जिसकी कीमत करोड़ो में हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि नीता अंबानी अपने जूते दोबारा कभी नहीं पहनती।
नीता अंबानी की सिंपल डाइट
इतनी खूबसूरत दिखने वाली नीता अंबानी मांस मच्छी को हाथ नहीं लगातीं, वे एगिटेरियन हैं। वे हर तरह की सीजनल सब्जी खाना पसंद करती है, वहीं वह शराब और सिगरेट से कोसों दूरी बनाए रहती हैं। सूत्रों की मानें तो दिन के खाने में (लंच में) वे हरी सब्जियां खाती हैं, या फिर सब्जियों का सूप पीती हैं। जो कि उनकी ग्लोई स्किन का राज है। इसके बाद वे शाम के वक्त फ्रूट्स खाना पसंद करती हैं। दिनभर के लिए उनके पास एक पानी की बॉटल होती है, जिसका सेवन वे समय-समय पर करती हैं, इससे वे अपनी बॉडी को हाईड्रेट रखती हैं। इसके बाद डिनर में नीता अंबानी दाल और रोटी खाती हैं, जो कि उन्हें गुजराती अंदाज में परोसा जाता है।


Click it and Unblock the Notifications

