अपनी इस समधन पर जान लुटाते हैं Mukesh Ambani, खूबसूरती में Nita Ambani को भी देती हैं टक्कर

मुकेश अंबानी को एशिया का सबसे अमीर बिजनेसमैन माना जाता है और उनकी फैमिली भी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। अंबानी परिवार अपने रहन-सहन के चलते भी चर्चा का विषय बना रहता है। मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के तीन बच्चे हैं। जिनमे एक बेटी और दो बेटे हैं। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने मशहूर बिजनेसमैन आनंद पीरामल के साथ में शादी रचाई है।
आनंद पीरामल महाराष्ट्र की टॉप रियल एस्टेट कंपनी के मालिक अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे हैं। बता दे कि दोनों ने 12 दिसंबर 2018 में शादी रचाई थी। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सासू मां यानी कि स्वाति पीरामल को पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। आज हम उन्हीं के बारे में आपको बताने वाले हैं।
सुंदरता में नीता को देती हैं टक्कर
स्वाति पीरामल बहुत ही खूबसूरती में भी लाजवाब है और आपको बता दें कि उनकी उम्र का उनके सुंदरता से पता नहीं चल पाता है। यहां तक कि बताया तो यह भी जाता है कि खूबसूरती के मामले में स्वाति अपनी समधन नीता अंबानी को भी टक्कर देने में माहिर हैं। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। इतना ही नहीं आनंद पीरामल की मां स्वाति पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड कंपनी में वाइस चेयरपर्सन के पद पर है। स्वाति मुंबई के गोपाल कृष्ण पीरामल हॉस्पिटल के फाउंडर भी है और गोपाल कृष्ण पीरामल उनके ससुर थे।
पूर्व प्रधानमंत्री के साथ भी किया है काम
बहुत कम लोग जानते हैं कि स्वाति पीरामल ने साल 2010 से लेकर साल 2014 तक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ साइंटिफिक एडवाइजरी काउंसिल और काउंसिल आफ ट्रेड फॉर पीएम की मेंबर भी रही। इसी के साथ-साथ आईआईटी मुंबई और हार्वर्ड स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ के बोर्ड मेंबर्स में भी वह शुमार है। खबरों के अनुसार आठ बार स्वाति का नाम दुनिया की 25 शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में दर्ज हो चुका है।
पद्मश्री से किया जा चुका है सम्मानित
स्वाति पीरामल समाज सेवा के कामों और पब्लिक हेल्थ को लेकर भी ग्रामीण इलाकों में जागरूकता फैलाने के लिए जानी जाती है। जिसके चलते साल 2012 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल द्वारा पदम श्री सम्मान से उनको सम्मानित किया गया था। इतना ही नहीं उनकी बेटी और ईशा अंबानी के नंद नंदिनी पीरामल को भी यंग ग्लोबल अवार्ड से नवादा जा चुका है।
इतनी बड़ी हस्ती होने के बावजूद भी स्वाति स्वभाव से काफी ज्यादा सरल है। अपनी बहू ईशा अंबानी के साथ में भी वह काफी दोस्ताना व्यवहार रखती हैं। वह अपने बेटे और बहू के साथ-साथ बेटी को भी बेहद प्यार करती हैं। आनंद पिरामल ग्रुप में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर मौजूद है और रियल एस्टेट का कारोबार भी संभालती है।


Click it and Unblock the Notifications