Isha Ambani: इतनी मंहगी चीजों की मालकिन है मुकेश अंबानी की बेटी, क्या आप जानते हैं

Isha Ambani: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के बारें में शायद ही किसी को पता होगा कि वह कुछ ऐसी मंहगी चीजों की मालकिन है जो कि सिर्फ उनके पास ही हैं। तो हम आपको ईशा के बारें में उन चीजों के बारें में जानकारी देते हैं।
आपको बता दे कि, ईशा अंबानी ने दिसंबर 2018 में बिजनेसमैन आनंद पीरामल संग शादी करने के बाद उनकी संपत्ति में और इजाफा हुआ है।
1. ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की मुंबई के वर्ली स्थित सी-फेसिंग पांच मंजिला हवेली 'गुलिटा' की कीमत लगभग 452 करोड़ रुपए है। 'पीरामल समूह' के प्रमुख और आनंद के पिता अजय पीरामल ने यह बंगला कपल को उपहार के तौर पर दिया था।
2. ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने साल 2018 में शादी रचाई थी, जो उस साल की सबसे बड़ी और चर्चित शादी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुल्हन ईशा अंबानी की शादी के लहंगे पर सबकी निगाहें टिकी थीं, जिसकी कीमत लगभग 90 करोड़ रुपए थी।
3. ईशा अंबानी और आनंद पीरामल लग्जरी और महंगी गाड़ियों के भी बेहद शौकीन हैं। उनके गैराज में एक से बढ़कर एक शानदार कारें हैं, जिनमें से एक 'Mercedes-Benz S-Class Guard' भी है। इस शानदार वाहन को अंबानी फैमिली द्वारा 2015 में 10 करोड़ रुपए की भारी कीमत पर खरीदा गया था, जो ईशा अंबानी के नाम पर है। ईशा की यह कार बुलेटप्रूफ के साथ-साथ अन्य आधुनिक सुविधाओं से भी लैस है।
4. ईशा अंबानी ए-लिस्टर्स के एलीट क्लब का भी हिस्सा हैं, जिसमें विराट कोहली, अभिषेक बच्चन, शिल्पा शेट्टी और अन्य शामिल हैं, जिनके पास 'बेंटले' गाड़ी है। मुकेश अंबानी की बेटी के पास एक 'Bentley Bentayga' है, जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए है।
5. ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के स्वामित्व वाली कारों के शानदार कलेक्शन में एक 'एस्टन मार्टिन रैपिड' कार भी शामिल है। भारतीय बाजार में इस कार की कीमत लगभग 3.29 करोड़ रुपए है, जो 6.0-लीटर V12 इंजन के साथ आता है। ईशा की ये सुपर लग्जरी कार सड़क पर 330 किमी/घंटा तक चल सकती है।
तो इस तरह के कई सारी मंहगी चीजों की मालकिन है मुंकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी, जो कि आज के वक्त में काफी फेमस हैं। इस वक्त ईशा अपनी शादी और मदरहुड काफी एंजॉय कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












