Mukesh Ambani के घर में नौकरी पाना है बहुत मुश्किल, बर्तन धोने के लिए भी देने पड़ते हैं ऐसे-ऐसे एग्जाम

Mukesh Ambani House Staff Salary: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का मुंबई वाला घर एंटीलिया अक्सर अपनी भव्यता को लेकर चर्चा में रहता है। करीब 15,000 करोड़ रुपये की लागत से बने इस 27 मंजिला आलीशान घर में रहना जितना शानदार है, उतनी ही खास बात है यहां काम करने वाले लोगों की जिंदगी।
सूत्रों के मुताबिक, एंटीलिया को चलाने के लिए 600 से ज्यादा प्रोफेशनल कर्मचारी दिन-रात काम करते हैं। इनमें से हर व्यक्ति को उसकी क्वालिफिकेशन के हिसाब से ना सिर्फ अच्छी सैलरी दी जाती है, बल्कि कॉर्पोरेट लेवल की फैसिलिटीज भी मिलती हैं।
सैलरी जानकर चौंक जाएंगे आप
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुकेश अंबानी के पर्सनल ड्राइवर को 2 लाख महीने की सैलरी दी जाती है। वहीं, सिक्योरिटी स्टाफ की सैलरी 14,000 से शुरू होकर 55,000 तक जाती है। यही नहीं, कुक, सफाईकर्मी, पर्सनल असिस्टेंट जैसी अन्य जिम्मेदारियों के लिए भी कर्मचारियों को हाई-फाई सैलरी के साथ हेल्थ इंश्योरेंस और दूसरे पर्क्स भी मिलते हैं।
कैसे होता है सेलेक्शन
टीवी9 हिंदी की रिपोर्ट के अनुसार, एंटीलिया में नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों का रिटेन एग्जामिनेशन, इंटरव्यू और स्किल टेस्ट जैसी कई स्टेप्स से गुजरना पड़ता है। हर पद के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है।
उदाहरण के तौर पर, कुक के लिए कुकिंग में एक्सपीरिएंस और सफाई स्टाफ के लिए ट्रेंनिंग जरूरी होती है। यहां तक कि बर्तन धोने का काम भी आम नहीं है। इसके लिए भी एक स्क्रीनिंग प्रोसेस रखा गया है, ताकि सिर्फ सबसे बेहतरीन लोग ही चुने जाएं।
कॉर्पोरेट स्टाइल में होता है काम
एंटीलिया को केवल एक घर कहना गलत होगा, यह किसी कंपनी की तरह मैनेज होता है। हर डिपार्टमेंट के लिए अलग स्टाफ, तय समय पर काम और बेहद अनुशासित व्यवस्था इस घर को बाकी सभी से अलग बनाती है। यहां हर कर्मचारी को उसकी जिम्मेदारियों के हिसाब से सुविधाएं दी जाती हैं। चाहे वह ड्राइवर हो, सिक्योरिटी गार्ड या कुक, सबको एक प्रोफेशनल माहौल में काम करने का मौका मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications











