इस स्टार की बेटी के लिए 1 करोड़ का सोने का पालने लेकर पहुंचे मुकेश अंबानी

इन दिनो साउथ इंडस्ट्री के फेमस कपल कहे जाने वाले रामचरण और उपासना कामिनेनी के घर बेटी का आगमन हुआ है. 10 दिन पहले ही दोनों माता पिता बने हैं. इतना ही नहीं परिवारजनों के साथ था दोस्तों और पूरी दुनिया ने प्यारी सी बच्ची का भरपूर स्वागत किया. लेकिन अब खबर आ रही है कि अरबपति फैमिली अंबानी ने नन्ही सी गुड़िया के लिए एक तोहफा भेजा.
मुकेश अंबानी ने गिफ्ट किया सोने का पालना
कुछ खबरों की मानें तो आपको बता दें कि मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने रामचरण और उपासना की बेटी के लिए एक सोने का पालना तोहफे में दिया है. अगर कथित तौर पर देखा जाए तो सोने के पालने की कीमत एक करोड़ रुपए बताई जा रही है. इतना ही नहीं 30 जून 2023 को बच्चे का नामकरण समारोह भी हुआ. यह पूरा कार्यक्रम रस्मों के अनुसार उपासना की मां के घर पर हुआ था.
उपासना कामिनेनी ने नामकरण समारोह की तस्वीरें की शेयर
इतना ही नहीं राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नामकरण के समारोह की कुछ तस्वीरें भी शेयर की. जिसमें बहुत ही भव्य सजावट नजर आई. इस कार्यक्रम में कई सारी मशहूर हस्तियों को भी इनवाइट किया गया. जिन्होंने शामिल होकर कपल की बेटी को आशीर्वाद दिया.
रामचरण और उपासना की बेटी को सभी ने दिया आशीर्वाद
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रामचरण और उपासना दोनों ही 20 जून 2023 को माता-पिता बने और उनके घर पर एक बेटी आई. इतना ही नहीं दादा दादी से लेकर चाचा और चिरंजीवी से लेकर अल्लू अर्जुन ने भी अस्पताल पहुंचकर बच्ची को आशीर्वाद दिया. पूरा परिवार बच्चे के जन्म पर खुशी से फूले नहीं समा रहा है. वहीं अगर हम रामचरण और उपासना के निजी जीवन की बात करें तो वह दोनों 14 जून 2012 को शादी के बंधन में बंध गए थे. शादी के कई सालों बाद अब उनके जीवन में खुशियां आई हैं.
रामचरण का वर्क फ्रंट
अगर हम रामचरण के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि वह निर्देशक शंकर की आने वाली फिल्म 'गेमचेंजर' में कियारा आडवाणी के साथ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को 3 भाषा तेलुगु और तमिल के साथ साथ हिंदी में भी रिलीज किया जाने वाला है. इस फिल्म में उनके साथ में जयराम और अंजलि के साथ-साथ श्रीकांत और एसजे सूर्य भी नजर आएंगे. लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है.


Click it and Unblock the Notifications
