मुकेश अंबानी के धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल में क्या है ख़ास? जहां पढ़ती हैं अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या

Dhirubhai International School Interesting Facts: मुंबई का धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल खुद मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने साल 2003 में स्थापित किया था। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा इस स्कूल की वाइस चेयरपर्सन है। दरअसल आपको बता दें कि इस स्कूल को मुकेश अंबानी ने अपने पिता धीरूभाई अंबानी की याद में बनवाया था।
लेकिन आज हम आपको धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की कुछ खासियतो के बारे में बताने वाले हैं। धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में 1087 बच्चे पढ़ते हैं। साथ ही स्कूल में टीचर भी 187 है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस स्कूल में जो बच्चे ड्रेस पहनते हैं उसको खुद बॉलीवुड डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में जो कैंटीन है वहां का मेन्यू भी शेफ संजीव कपूर ने बनाया है। संजीव कपूर भारत के मशहूर शेफ माने जाते हैं और उनका बनाया खाना भी गजब का होता है। साथ ही इस स्कूल में जो प्रेयर बोली जाती है उसके लिरिक्स खुद जावेद अख्तर ने लिखे हैं और प्रेयर के म्यूजिक को शंकर एहसान लॉय ने कंपोज किया है।
लेकिन बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में बॉलीवुड की कई सारी फिल्में बनाई जा चुकी है। उदाहरण के लिए स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म को इसी स्कूल में फिल्माया गया है। इतना ही नहीं बॉलीवुड के ज्यादातर सितारों के बच्चे इसी स्कूल से पढ़कर निकले हैं और अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या भी इसी स्कूल में पढ़ती है।
अब धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की फीस की बात करते हैं। बता दे कि LKG से लेकर 7वीं क्लास तक ₹1,70,000, 8वीं से लेकर 10वीं क्लास तक ₹5,90,000, और 11वीं और 12वीं क्लास के लिए ₹9,65,000 की फीस ली जाती है।


Click it and Unblock the Notifications