जब Nita Ambani की हां सुनने के लिए Mukesh Amabni ने रुकवा दिया था पूरा ट्रैफिक, बीच सड़क किया ये काम

nita mukesh

Mukesh Ambani Proposed Nita Ambani: मुकेश अंबानी भारत के सबसे लोकप्रिय और शक्तिशाली बिजनेसमैन में से एक हैं। वह अक्सर अपनी शानदार जर्नी और अपने शांत स्वभाव के लिए सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नीता अंबानी के लिए एक बड़ा ट्रैफिक जाम खड़ा कर दिया था।

आपको बता दें, मुकेश ने नीता को मुंबई के पेडर रोड पर अपनी कार में प्रपोज किया था और उन्होंने नीता के पास हां कहने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं छोड़ा। वायरल हो रहे इस पुराने वीडियो में सिमी गरेवाल के शो रेंडेजवस पर नीता और मुकेश के बीच खुलकर बातचीत हुई।

वीडियो में आप मुकेश को अपनी जिंदगी के खूबसूरत किस्से शेयर करते हुए देख सकते हैं कि कैसे उन्होंने कार में नीता को प्रपोज किया था। "मैंने उसे पेडर रोड पर प्रपोज किया और उनसे पूछा, 'नीता क्या तुम मुझसे शादी करोगी' और मुझे केवल हां या ना में जवाब देना।"

नीता ने कहा कि वह मुकेश से कहती रहीं कि बहुत बड़ा ट्रैफिक जाम है और लोग हॉर्न बजा रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई परवाह नहीं थी और वह सिर्फ जवाब जानना चाहते थे। आखिरकार नीता ने मुकेश को हां कहा और उनसे पूछा कि अगर वह ना कहती तो क्या वह उन्हें कार से उतर जाने के लिए कहते? वह हंसे और कहा कि मैं उन्हें घर छोड़ देता क्योंकि मैं एक जेंटलमैन इंसान हूं।

मुकेश अंबानी और नीता ने अपने प्यार की विरासत को बखूबी संभाला हुआ है। उन्होंने अपनी शादी के खूबसूरत 38 साल पूरे कर लिए हैं और ये दोनों आज भी एक-दूसरे के प्यार में पागल हैं।

मुकेश और नीता अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के जश्न के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शादी से पहले का जश्न जोर-शोर से शुरू हो चुका है और खबर है कि यह जोड़ा गुजरात में शादी करेगा। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और कई अन्य बी टाउन सेलेब्स शादी में परफॉर्म करेंगे।

Read more about: mukesh ambani nita ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X