नीता अंबानी-मुकेश अंबानी के लिए खाना बनाने वाले शख्स के हैं ठाठ, मिलती है इतनी मोटी सैलरी

एशिया के सबसे मशहूर और अमीर बिजनेसमैन की लिस्ट में शुमार मुकेश अंबानी अपने ठाट बाट और अपने पारिवारिक सम्मेलनों की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि इन दिनों वह भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं. लेकिन इतनी दौलत और शोहरत होने के बावजूद भी वह काफी विनम्र स्वभाव में नजर आते हैं. इतना ही नहीं वह अपने परिवार का तो ध्यान रखते ही हैं लेकिन उनके घर और उनके लिए काम करने वाले लोगों का भी बहुत ही अच्छी तरीके से ध्यान रखते हैं. इसीलिए आज हम उनके घर में खाना बनाने वाले शेफ की सैलरी को लेकर बात करने वाले हैं. जिसे सुन हर कोई हैरान हो रहा है.
अंबानी परिवार में कुक को देते हैं 2 लाख रुपए प्रति महीना
हमने कुछ वक्त पहले अंबानी परिवार के ड्राइवर और नीता अंबानी के मेकअप आर्टिस्ट की सैलरी तो सुनी जो कि लाखों में बताई गई थी. लेकिन आज हम अंबानी परिवार के लिए खाना बनाने वाले शेफ को कितनी सैलरी मिलती है इसके बारे में जानेंगे. दरअसल आपको बता दें कि मुकेश अंबानी के कुक को हर महीने 2 लाख रुपए की सैलरी मिलती है. अब आप को ऐसा लग रहा होगा कि उनके घर में काफ़ी स्पेशल खाना बना करता है और इसी वजह से वह इतनी सैलरी लेता है. तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है.
मुकेश अंबानी के स्टाफ को सैलरी के साथ मिलता है इंश्योरेंस और एजुकेशन अलाउंस
दरअसल आपको बता दें कि मुकेश अंबानी और उनका पूरा परिवार पूरी तरीके से वेजिटेरियन है और बिल्कुल सादा खाना खाना पसंद करते हैं. इसी के साथ आपको बता दें कि मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में उनका कुक ही नहीं बल्कि जो भी कर्मचारी काम कर रहा है वह तकरीबन इतनी ही सैलरी लेता है. आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन आपको बता दें कि मुकेश अंबानी के लिए जो भी स्टाफ काम करता है उनको सैलरी के साथ में इंश्योरेंस और एजुकेशन अलाउंस भी दिया जाता है. हैरान कर देने वाली बात तो यह है मुकेश अंबानी के कई स्टाफ़्स के बच्चे अमेरिका में पढ़ाई किया करते हैं.
मुकेश अंबानी के घर में काम करना नहीं है आसान
इन सब चीजों को पढ़कर आपको ऐसा लग रहा होगा कि अगर हम हर काम छोड़कर मुकेश अंबानी के घर पर काम करने लगे तो फिर तो मजे ही मजे हैं. वहीं कुछ लोग तो यह भी सोचते हैं कि वह इतनी पढ़ाई करने और इतनी मेहनत करके पैसे कमाने वाले लोग भी विदेश घूमने तक नहीं जा पाते हैं. लेकिन यहां पर मुकेश अंबानी के घर में काम करने वाले लोगों के बच्चे विदेश में जाकर पढ़ रहे हैं. लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि मुकेश अंबानी का शेफ और ड्राइवर बनना कोई आसान बात नहीं है. इसके लिए आपको काफी मेहनत करनी होगी.


Click it and Unblock the Notifications