मुकेश अंबानी ने अपने 66वें बर्थडे पर काटा बेहद स्पेशल केक, जड़ी थीं ये कीमती चीजें

mukesh ambani birthday cake

बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी ने हाल ही में अपना 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। मुकेश अंबानी 66 वर्ष के हुए और उन्होंने इस दिन को सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेकर मनाया। अंबानी अपने जीवन के किसी भी महत्वपूर्ण दिन पर खुशी मनाने का मौका नहीं छोड़ते। ऐसे में मुकेश अंबानी का जन्मदिन भी बेहद स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट किया गया।

अंबानी खानदान के एक इंस्टा फैन पेज ने मुकेश अंबानी के शानदार केक की तस्वीर पोस्ट की है। यूनिक टू-टियर केक में बीच में ब्लू कलर में एक विशाल ओपन डिजाइन के साथ-साथ व्हाइट फ्रॉस्टिंग थी। पर्ल के साथ छोटे-छोटे खाने योग्य सी शेल्स केक से किनारों को सजाया गया था, जो इसे और भी खूबसूरत बना रहे हैं।

19 अप्रैल 2023 को मुकेश अंबानी 66 वर्ष के हो गए और इस मौके पर उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लिया। उनकी झलक इंटरनेट पर वायरल हो गई, जिसमें उन्हें अपने बेटे आकाश अंबानी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दिव्य दर्शन करते देखा जा सकता है। मुकेश व्हाइट कुर्ते के साथ ब्राउन कलर की स्लीवलेस जैकेट पहने हुए थे। वहीं, आकाश ने ग्रे कलर की टी-शर्ट पहनी थी।

बेशुमार दौलत के बावजूद मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने बच्चों आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी को उन्हीं मूल्यों के साथ पाला है, जिनके साथ वे बड़े हुए थे। शुरू से ही उन्हें पैसे की कद्र करना और जमीन से जुड़े रहना सिखाया गया है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने एक बार सिमी गरेवाल के चैट शो 'रेंडीज़वस विद सिमी गरेवाल' की शोभा बढ़ाई थी, जहां मिसेज अंबानी ने खुलासा किया था कि कैसे उनके पति चाहते थे कि उनके बच्चे अच्छे इंसान बनें।

Read more about: mukesh ambani bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X