100 रुपए के लिए कभी पेट्रोल पंप पर काम करती थी हसीना, फिर बॉलीवुड में किया कुछ ऐसा कि...

कुछ लोगों की कहानियां ऐसी होती हैं जो कि हैरान करने वाली होती हैं। लोगों को इन कहानियों से काफी कुछ सीखने को मिलता है और ऐसा कहा जाता है कि अगर ये हो सकता है तो कुछ भी हो सकता है। ऐसी ही एक कहानी अभिनेत्री मुग्धा गोडसे की है जो कि बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
हालांकि उन्होने कभी पेट्रोल पंप पर भी काम किया है। जी हां, आज मुग्धा का जन्मदिन है और इस मौके पर उनकी चौकाने वाली कहानी सामने आई है। मुग्धा गोडसे का जन्म 26 जुलाई, 1986 को हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुग्धा कभी पेट्रोल पंप पर काम किया करती थीं जहां उन्हें दिन के केवल 100 रुपये मिलते थे। जी हां, ये सच है और इसके बाद वो शानदार अदाकारा बनीं और कई फिल्मों में अपना काम दिखा चुकी हैं। मुग्धा गोडसे बोल्ड होने से भी बिल्कुल नहीं घबराईं और अक्सर फिल्मों में सीन्स दिए हैं।
उन्होने अपने करियर में कई अच्छी फिल्में की हैं और फैशन उनमें से एक है। साल 2004 में बेस्ट मॉडल और मिड इंडिया में बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम का खिताब जीतने वाली मुग्धा को अचानक से नई पहचान मिल गई थी। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो अभिनेता राहुल देव के साथ रिश्ते में हैं।
राहुल और मुग्धा की उम्र में 18 साल का फर्क है। ऐसे में हर किसी में मन में यह सवाल लाजिम है कि क्या उम्र का यह अंतर उनके रिश्ते में कोई परेशानी नहीं बनती? राहुल ने अपने हालिया इंटरव्यू में इस पर खुलकर बात की है।
'चैंपियन', 'अशोका' और 'फुटपाथ' जैसी फिल्मों में काम कर चुके राहुल देव ने बातचीत में कहा कि उम्र का यह अंतर असल में उनकी लव लाइफ को मजेदार बनाता है। हालांकि इस वक्त वो फिल्मों से पूरी तरह दूर हैं और देखने वाली बात होगी कि वो वापसी करती हैं या नहीं...


Click it and Unblock the Notifications











