तय हो गई थी शादी, बुक हो चुका था वेन्यू, जब हसीना संग मंगेतर ने की बेवफाई, नेशनल टीवी पर एक्ट्रेस का छलका दर्द

Sunny Leone Revealed Her Fiance Cheated On Her: सनी लियोनी आज के वक्त में बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने जब सलमान खान के विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 5' में हिस्सा लिया था तो वह काफी ज्यादा चर्चा में आ गई थी। बाद में उन्होंने फिल्म 'जिस्म 2' में काम किया तो वह रातों-रात स्टार बन गई। लेकिन इन दिनों वह तनुज विरवानी के साथ स्प्लिट्सविला X5 को होस्ट कर रही है।
स्प्लिट्सविला X5 के एक एपिसोड के दौरान हाल ही में सनी लियोनी ने अपने निजी जीवन को लेकर बात की और रिश्ते में धोखा खाने को लेकर खुलासा किया। उन्होंने देवांगिनी व्यास को समझने के लिए अपनी पर्सनल लाइफ का एक अहम हिस्सा शेयर किया। इस दौरान एक्ट्रेस ने रिश्ते में धोखा खाने के अपने दिल दहला देने वाले एक्सपीरियंस को साझा किया था।
स्प्लिट्सविला X5 के एपिसोड के दौरान सनी लियोनी न सिर्फ देवांगिनी व्यास को समझती हुई नजर आती है बल्कि अपनी टूटी हुई सगाई और धोखा खाने की कहानी को भी बताती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि पति से मिलने से पहले उनकी एक बार सगाई हुई थी। लेकिन फिर उन्हें एहसास हुआ कि कुछ गलत हो रहा है और सचमुच में उस रिश्ते में गलत था। वो इंसान सनी लियोनी को धोखा दे रहा था।
सनी लियोनी ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैं उससे सिर्फ इतना पूछा था कि वह क्या अब भी मुझसे प्यार करता है। तो उसने मना कर दिया और यह हमारी शादी से 2 महीने पहले हुआ। हमारी शादी के लिए सब कुछ तैयार हो चुका था पैसे दिए गए, वेडिंग वेन्यू भी बुक कर दिया गया था। मेरी जिंदगी का यह है अब तक का सबसे बड़ा अनुभव था और भगवान ने बाद में मेरे पति को मेरे लिए भेज दिया।"


Click it and Unblock the Notifications