Box Office- MSG से प्रेरित हो रहे लोग, ट्विटर पर तारीफ ही तारीफ
बाबा संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसान की फिल्म एमएसजी कुछ लोगों को भले ही समय व पैसे की बरबादी और साथ ही बॉलीवुड की सबसे वाहियात फिल्म कहकर संबोधित कररहे हों लेकिन वहीं दूसरी तरफ सोशल नेटवर्किंग पर तो बाबाजी की जय ही हो रही है। उनके चाहने वाले फैंस लगातार ट्विटर पर पिताजी की फिल्म की तारीफ किये जा रहे हैं। आइये जानते हैं मैंसेंजर ऑफ गॉड को लेकर जनता की राय।
पायल इंसान का कहना है विश्वास करो, ध्यान करो और देखे। किसी को नुकसान ना पहुंचाओ, किसी पर आरोप ना डालो। धर्म के प्रति अग्रसर हो और खुद को सारे दुखों सो मुक्त करो। एमएसजी देखो।
वंदना ने लिखा- एमएसजी एक संदेश कि जिसमें बताया गया है कि अपनी जिंदगी कैसे सही तरह से जी जाए। हर कोई इस फिल्म को देखने के बाद ये जान जाएगा कि असली इंसान किसे कहते हैं।
रिया का कहना है- रिव्यूज पढ़ने के बाद ये कहा जा सकता है कि एमएसजी एक धीमा उत्पीड़न है और रॉय एक बड़े लेवल की बेकार फिल्म।
रेनू ने ट्वीट किया- गुरु जी को ढेर सारा धन्यवाद। आपने अपना प्यार दिया और एमएसजी जैसी फिल्म देखने का मौका दिया।
रजनीश इंदल का कहना है- एमएसजी फिल्म रिलीज करके पिताजी ने हमें ये मौका दिया कि हम फिल्म देख सकें इसके लिए हम उनके आभारी हैं। अब तो एमएसजी 2 का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications












