..................... Ms dhoni virat kohli to sachin tendulkar these cricketers expensive home - Hindi Filmibeat

धोनी-विराट से लेकर सचिन तेंदुलकर तक... क्रिकेटर्स ने बनाए धरती पर महल जैसे घर

virat kohli

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो कि लोगों की सिर चढ़कर बोलता है. बता दे की क्रिकेट का क्रेज लोगों में काफी ज्यादा देखने को मिलता है और मैच खत्म होने तक दर्शक टीवी स्क्रीन से हमेशा चिपके बने रहते हैं. लेकिन इतना ही नहीं क्रिकेटर्स का भी क्रेज काफी देखने को मिलता है और साथ ही साथ फैंस अपने फेवरेट प्लेयर के बारे में सब कुछ जानना पसंद करते हैं और उसके लिए एक्साइटिड बने रहते हैं. लेकिन आज हम आपको इंडिया के कुछ ऐसे टॉप क्रिकेटर्स के शानदार घरों के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत करोड़ों में है और उसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी मशहूर पूर्व क्रिकेटर रह चुके हैं और आपको बता दें कि उनका उनके ही होमटाउन रांची में एक शानदार फार्म हाउस भी है. कैलाशपति नाम का यह फार्म हाउस 7 एकड़ में बना हुआ है और रांची के हेमू रोड पर स्थित धोनी के दूसरे घर से यह सिर्फ 20 मिनट की दूरी पर मौजूद है. बता दे कि क्रिकेटर ने साल 2017 में इस संपत्ति को खरीदा और इसकी कीमत 100 करोड रुपए से भी ज्यादा है. फार्महाउस का सेंटर ऑफ़ अट्रैक्शन नेचुरल लैंडस्केप है.

युवराज सिंह

युवराज सिंह भी क्रिकेट के महारथी हैं और आपको बता दें कि मुंबई के वर्ली में उनका एक भव्य सी फेसिंग अपार्टमेंट है. 16000 वर्ग फुट से ज्यादा में यह अपार्टमेंट फैला हुआ है. जो कि डुप्लेक्स है और ओमकार टॉवर्स की 29वीं मंजिल पर मौजूद है. युवराज ने इस अपार्टमेंट को साल 2013 में 64 करोड़ में खरीदा. अपार्टमेंट का सेंटर ऑफ़ अट्रैक्शन इसकी ग्लास पैनल वाली बालकनी से अरब सागर का दिखने वाला नजारा है. इतना ही नहीं क्रिकेटर के पास में गोवा में एक वेकेशन होम भी मौजूद है.

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है और आपको बता दें कि मुंबई के पॉश इलाके में बांद्रा में एक शानदार उनके घर बना हुआ है. जिसको मूल रूप से दोराब विला भी कहा जाता है. उन्होंने इस घर को साल 2007 में खरीदा. इसके बाद साल 2011 में सचिन इस घर में शिफ्ट हो गए. उनके इस बंगले में तीन मंजिल है और दो बेसमेंट के साथ एक छत भी शामिल है. 6000 वर्ग फुट में फैला हुआ यह घर 38 करोड रुपए का है.

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा क्रिकेट के उस्ताद माने जाते हैं और आपको बता दें कि मुंबई के वर्ली में आहूजा टावर की 29वीं मंजिल पर उनका एक सी फेसिंग अपार्टमेंट भी है. बता दे की साल 2015 में उन्होंने इसे 30 करोड रुपए में खरीदा था. जिसमें चार बेडरूम और 13 फीट ऊंची शानदार छत भी मौजूद है. रोहित के घर में एक विशाल बैठक और वॉकिंग अलमारी के साथ-साथ कई सारी अन्य सुविधाएं भी हैं. क्रिकेटर ने इस घर में एक अत्याधुनिक होम ऑटोमेशन भी जोड़ रखा है जो कि वॉइस कमांड कंट्रोल पैनल के जरिए लाइटिंग, गेजेट्स ओर टेंपरेचर को दूर से ही कंट्रोल करने में सक्षम है.

सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रह चुके हैं और उनके पास में गोवा में एक शांत और शानदार होलीडे विला मौजूद है. बता दे कि यह है 5000 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसे उन्होंने साल 2017 में खरीदा था. इसको पूरी तरीके से विंटेज फर्नीचर से लैस बनाया गया है जो कि इस स्थान में पुरानी दुनिया के आकर्षण को जोड़ देता है. हरियाली से गिरा हुआ यह विला क्रिकेटर और उनके परिवार के लिए बहुत ही शांतिपूर्ण जगह मानी जाती है.

Read more about: ms dhoni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X