..................... Ms dhoni suggest to his fan that you should go pakistan for tasty food - Hindi Filmibeat

MS Dhoni ने शख्स को दी सलाह, बोले- ‘अच्छा खाना चाहते हो तो पाकिस्तान जाओ...’ ‎

ms dhoni

महेंद्र सिंह धोनी आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के एक जांबाज क्रिकेटर है। लेकिन इन दिनों उनका एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने फेवरेट फूड के बारे में बता रहे हैं। दरअसल वीडियो में दिखाया जा रहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान एक फैन को खाने के लिए पाकिस्तान जाने का सुझाव देते हैं।

धोनी ने पाकिस्तानी खाने को किया था खूब एंजॉय

जानकारी के लिए आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के साथ में पाकिस्तान का दौरा कर चुके हैं और यहां पर उन्होंने पाकिस्तानी खाने को काफी एंजॉय भी किया है। हालांकि धोनी ने जिस फैन को पाकिस्तान जाने की सलाह दी है, वो धोनी की बात पर राजी नहीं हो रहा है। महेंद्र सिंह धोनी का यह वीडियो जमकर तेजी से इंटरनेट पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।

धोनी का वीडियो वायरल

इस वायरल वीडियो में धोनी को कहते हुए सुना जा सकता है कि "आपको खाने के लिए एक बार पाकिस्तान जरूर जाना चाहिए।" लेकिन जवाब में वह फैन कहता है कि "भले ही अच्छे खाने का सुझाव दे रहे हो लेकिन फिर भी मैं वहां पर नहीं जाऊंगा। मुझे खाना पसंद है और इसके बावजूद भी मैं वहां नहीं जाऊंगा।" इस वीडियो में नजर आ रहा है की फैन का जवाब सुनते ही धोनी एकदम से हंस पड़ते हैं।

टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान दौरे पर जा चुके हैं धोनी

इसी के अलावा आपको बता दें कि भारतीय टीम ने साल 2006 में तीन मातु की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया और इसी दौरान धोनी भारतीय स्क्वायड का हिस्सा भी बने। सीरीज के दूसरे टेस्ट की भारत की पहली पारी में ही धोनी ने 148 रनों की शानदार पारी खेल डाली थी। इतना ही नहीं साल 2006 में वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया और इसमें धोनी भारतीय स्क्वाड टीम का हिस्सा बने रहे।

चेन्नई सुपर किंग्स की करेंगे कप्तानी

चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2023 आईपीएल का खिताब भी जीत लिया था। इसी के अलावा साल 2023 के जरिए चेन्नई पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बन गई थी। लेकिन अब अगले साल यानी कि साल 2024 में खेले जाने वाले आईपीएल में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए भी नजर आने वाले हैं। हालांकि इससे पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी आईपीएल 2023 के बाद अब संयास ले लेंगे और ऐसा नहीं हुआ।

Read more about: ms dhoni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X