ट्रैन से कूदकर जान देना चाहती थी ये हसीना, आज टीवी से लेकर बॉलीवुड और साउथ में बजता है डंका

Mrunal Thakur Career Struggle: मृणाल ठाकुर एक मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में भी अपनी अदाकारी का जादू चलाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने पॉपुलर सीरियल कुमकुम भाग्य में भी काम किया है। इतना ही नहीं उन्होंने बाद में बड़े पर्दे पर फिल्म लव सोनिया से डेब्यू कर लिया था।
मृणाल ठाकुर आज यानी की 1 अगस्त 2024 को 32 साल की हो चुकी है। अभी के समय वह बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों में काफी ज्यादा सुर्खियों में रहती है। वैसे तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी और मांस मीडिया की उन्होंने पढ़ाई भी की थी। लेकिन हमेशा से ही वह एक्ट्रेस बनना चाहती थी।
मृणाल ठाकुर को साल 2012 में सबसे पहले सीरियल मुझे कुछ कहती है खामोशियां में देखा गया था। उन्हें इस शो से कुछ खास पहचान नहीं गया। बाद में उन्हें कुमकुम भाग्य में देखा गया और उन्होंने लीड एक्ट्रेस की बहन बुलबुल का किरदार अदा किया था। इस शो से उन्हें घर-घर में पहचान मिली।
बाद में मृणाल ठाकुर को मराठी शोज में भी देखा गया और देखते ही देखते वह बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंच गई। 2018 में उन्होंने पहली फिल्म लव सोनिया को साइन किया। उसके बाद उन्हें बाटला हाउस में देखा गया। इसके बाद ऋतिक रोशन के साथ वह फिल्म सुपर 30 में भी नजर आई थी।
मृणाल ठाकुर को शाहिद कपूर के साथ में फिल्म जर्सी में भी देखा जा चुका है। यहां तक कि उन्हें साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म सीता रामम में काफी ज्यादा पसंद किया गया। हाल ही में उन्हें फिल्म कल्कि 2898 AD में कैमियो में देखा गया। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यहां तक पहुंचाने के लिए उन्होंने काफी मशक्कत की है।
मृणाल ठाकुर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि एक वक्त ऐसा भी आया था जब उन्हें काम नहीं मिल रहा था और इसके चलते उन्हें जान देने तक के ख्याल आने लग गए थे। स्ट्रगल के समय पर उनके मन में ट्रेन से कूद कर करने की भी ख्याल आने लग गए थे। लेकिन उन्होंने हिम्मत रखी और खुद को संभाला।


Click it and Unblock the Notifications