'मिस्टर इंडिया' की ये क्यूट बच्ची अब 37 साल में हुईं ग्लैमरस, एक्टिंग छोड़ मार्केटिंग फील्ड में मचा रहीं धमाल

Mr India Child Actor Huzaan Khodaiji: अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में अमरीश पुरी को मोगैंबो के किरदार में भी काफी पसंद किया गया था। हालांकि इस फिल्म में बच्चों की एक फौज भी नजर आई थी। जिसमें एक बच्ची ऐसी थी जिसकी मासूमियत पर लोग फिदा हो गए थे। दरअसल हम बात कर रहे हैं टीना की।
'मिस्टर इंडिया' फिल्म में टीना नाम की लड़की की बम धमाके में मौत हो जाती है। दरअसल तीन नाम की इस बच्ची का किरदार हुजान खोदाइजी ने निभाया था। अब हुजान खोदाइजी काफी ज्यादा बड़ी हो चुकी है और ग्लैमरस भी हो गई है। यहां तक कि आपको बता दें कि उन्हें अब फैंस पहचान भी नहीं पाते हैं।
हुजान खोदाइजी का सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर भी उनका अकाउंट है। बाकी आपको बता दें कि उन्होंने अपने प्रोफाइल को प्राइवेट किया हुआ है। लेकिन इसके बावजूद फैंस तो उनकी तस्वीरों को कहीं ना कहीं से ढूंढ ही लेते हैं। इस वक्त उनकी एक नई तस्वीर वायरल हो रही है और इसमें वह ब्लू कलर की ड्रेस पहने हुए नजर आई।
हुजान खोदाइजी की तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह कितनी ज्यादा प्यारी लग रही है। उनके गालों पर डिंपल पड़ रहे हैं जो कि उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। इतना ही नहीं इस फोटो को देखकर लोग भी उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए हैं। हालांकि आपको बता दें कि हुजान खोदाइजी को मिस्टर इंडिया के बाद किसी और फिल्म में नहीं देखा गया।
दरअसल, खबरों के अनुसार हुजान खोदाइजी मार्केटिंग फील्ड में अपना अच्छा खासा नाम बन चुकी है। खबर तो यह भी सामने आई थी कि हुजान खोदाइजी ने लिंटास नाम की एक कंपनी में एडवरटाइजिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर भी काम करना शुरू किया। आज के वक्त में वह लाइमलाइट से दूर अपने करियर में आगे बढ़ रही है।


Click it and Unblock the Notifications











