MP Chunav में ग्लैमर का तड़का, पिंक साड़ी वाली पोलिंग अफसर ने खींचा सबका ध्यान, देखें तस्वीरें

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान 17 नवंबर को हो चुके हैं। इससे पहले चुनावी ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को खरगोन में चुनावी सामग्री मुहैया करवाई गई थी। खरगोन जिले में स्थित पीजी कॉलेज में चुनाव आयोग ने मतदान सामग्री का वितरण भी किया था और इन सबके बीच में एक महिला कर्मचारी अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियों में आ गई है।
पिंक साड़ी और काला चश्मा लगाए नजर आई नीमा
खरगोन के पीजी कॉलेज परिसर में विराज नीमा मतदान से जुड़ी हुई सामग्री लेने के लिए पहुंची थी। इस समय उन्होंने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई थी और आंखों पर काला चश्मा लगा रखा था। उन्होंने हाथों में बहुत ही सुंदर घड़ी पहन रखी थी और लुक्स के चलते वह सभी मतदान कर्मियों में अलग ही दिखाई दे रही थी।
विराज नीमा हैं सरकारी स्कूल की टीचर
विराज नीमा खरगोन के एक सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं और इस विधानसभा चुनाव में उन्हें खरगोन जिले के नूतन नगर बूथ केंद्र की जिम्मेदारी दी गई। इसी वजह से वह अपने साथी अधिकारियों के साथ में पीजी कॉलेज चुनावी सामग्री लेने के लिए गई थी। उन्होंने बताया कि वह पहले भी चुनाव में ड्यूटी लग चुकी हैं।
विराज नीमा ने दी राय
विराज नीमा ने यह भी बताया कि वह पहले भी निर्वाचन में ड्यूटी कर चुकी है और बताया कि चुनाव भी हमारे लोकतंत्र का महापर्व होता है। इसी वजह से मैं दीपावली और अन्य त्योहारों के कारण बेहतरीन वेशभूषा में आती हूं। उन्होंने आगे बताया कि इस महापर्व में सभी को बढ़ चढ़कर भागीदारी लेनी चाहिए।
इन महिला कर्मचारियों की तस्वीर भी हो चुकी है वायरल
इसी के अलावा आपको बता दें कि इससे पहले भी साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की रीवा द्विवेदी नाम की महिला चुनाव अधिकारी भी साड़ी में तस्वीरों के चलते वायरल हो गई थी। रीवा लखनऊ के लोक निर्माण विभाग में क्लर्क के पद पर काम कर रही है। इसी के अलावा भोपाल में गोविंदपुरा विधानसभा सीट पर तैनात महिला पोलिंग अधिकारी की नीली रंग की वन पीस ड्रेस में तस्वीर वायरल हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications

