बॉलीवुड का नया फंडा..प्यार..इश्क..मोहब्बत है लेकिन कन्फ्यूजन और सिर्फ कन्फ्यूजन!
बॉलीवुड में कई फिल्में आजकल बन रही है जिसमें प्यार दिखाया जाता है लेकिन कमिटमेंट से डरते हैं।
आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ओके जानू का ट्रेलर रिलीज हो गया है ट्रेलर से ही साफ पता चल रहा है कि फिल्म में दोनों के बीच प्यार तो होता है लेकिन कमिटमेंट से डर होता है।इसमें कोई शक नहीं है कि आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर दोनों ही ट्रेलर में काफी क्यूट लग रहे हैं।
[प्नेग्नेंट करीना कपूर बीमार..सैफ अली खान की बढ़ी चिंता]
ऐसा लगता है कि ये बॉलीवुड का नया फंडा बन गया है कि प्यार है लेकिन कमिटमेंट से डर दिखाओ और बॉक्स ऑफिस पर छा जाओ। आजकल की यूथ बेस्ड अधिकतर फिल्मों में यही दिखाया जा रहा है और शायद इसलिए लोग देखना पसंद करते हैं क्योंकि ये आजकल के यूथ की सच्चाई भी है।


Click it and Unblock the Notifications