#Golmaal 4 - तबू हैं गोलमाल 4 के लिए परफेक्ट च्वाइस..ये रहा सुबूत
गोलमाल 4 के लिए तबू सेलेक्ट हो गई हैं और इसमें कोई शक नहीं है कि वो बहुत ही अच्छी भी लगेंगी।
आज आखिरकार पता चल गया कि गोलमाल 4 में कौन कौन से स्टार होंगे। अजय देवगन, तुषार कपूर, अरशद वारसी के अलावा एक्ट्रेस में परिणीति चोपड़ा और तबू गोलमाल 4 का हिस्सा होंगी। पहले तो थोड़ा सब हैरत में पड़ गए कि गोलमाल 4 के लिए तबू को क्यों लिया गया।
लेकिन अगर तबू फिल्म में अजय देवगन के ऑपोजिट भी हुईं तो अच्छी लगेंगी आखिर उन्होंने डेब्यू भी तो अजय देवगन के साथ किया था और कॉमेडी भी तबू बेहतरीन करती हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि तबू एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कुछ भी करती हैं तो शानदार करती हैं।
तबू पिछले कई सालों से लगातार सीरियस रोल में नजर आ रही हैं और हर फिल्म में उन्हें सराहा जाता है और अब कॉमेडी फिल्म में तबू को देखना भी कम मजेदार नहीं होगा। हम तबू की कई फिल्में लेकर आए हैं जिनकी याद आते हीं आप भी माानेंगे कि तबू से बेहतरीन च्वाइस गोलमाल 4 के लिए कोई और नहीं हो सकती थी।


Click it and Unblock the Notifications