ऐसे ही नहीं बने ये सुपरस्टार्स..एक फिल्म और बदली किस्मत!

By Shweta

बॉलीवुड में कब किसकी किस्मत पलट और जाए और किसकी औंधे मुंह गिर जाए कोई नहीं जानता। अब धोनी पर बनी बायोपिक की धोनी द अनटोल्ड स्टोरी को लेकर जिस तरह लोग एक्साइटेड हैं उससे तो यही लग रहा है कि फिल्म बड़ी हिट होने वाली है।

[एक और फिल्म...अच्छी होने की गारंटी..सलमान से शाहरूख हैं इसके गवाह!]

सुशांत सिंह राजपूत के लिए भी एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी करियर के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण फिल्म साबित हो सकती है। उन्होंने फिल्म के लिए काफी मेहनत भी की है और धुआंधार प्रमोशन में भी लगे हैं।सुशांत सिंह राजपूत अकेले ऐसे स्टार नहीं है जिनके करियर में एक फिल्म ऐसी आई हो जो पूरी तरह किसी स्टार की किस्मत और करियर बदल दे।

Dhoni

अब शाहरूख खान को ही ले लीजिए, अगर शाहरूख खान को दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे नहीं मिली होती और उन्होंने नहीं की होती तो शायद उनकी इमेज बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक एक्टर की नहीं बनती। इस फिल्म के बाद शाहरूख खान और काजोल दोनों की जोड़ी भी ब्लॉकबस्टर हो गई।

सैफ अली खान के लिए भी कल हो ना हो और दिल चाहता है दोनों ही सबसे अह्म फिल्म साबित हुई।कल हो ना हो के बाद सैफ अली खान और प्रीति जिंटा की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया और इसके बाद दोनों कि फिल्में भी आई। इसके बाद सैफ अली खान ओंकारा, हम तुम, लव आज कल सहित कई बेहतरीन फिल्मों में लगताार काम कर रहे हैं।

सलमान खान वैसे तो पहली ही फिल्म से सुपरस्टार थे। लेकिन सलमान खान के करियर में एक ऐसा भी समय आया था जब उनकी सारी फिल्में एक के बाद एक पिट रही थीं और तब सलमान खान ने दबंग की और उसके बाद सलमान की आंधी में बॉलीवुड के अच्छे अच्छे स्टार उड़ गए।

अक्षय कुमार का स्पेशल 26 करना उनके करियर का सबसे सही फैसला साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने धड़ाधड़ बेबी, एयरलिफ्ट जैसी फिल्में की जो उन्हों किसी और ही लेवल पर ले गई।

ऋतिक रोशन भले पहली फिल्म कहो ना प्यार है के समय से ही सुपरस्टार हो लेकिन उन्हें एक शानदार बहुमुखी एक्टर के रूप में पहचान कोई मिल गया से मिली।

रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म सांवरिया भले फ्लॉप रही लेकिन बर्फी ने उनकी किस्मत बदल दी। बर्फी के बाद रणबीर कपूर ने बता दिया कि कपूर फैमिली के नाम को करिश्मा-करीना के साथ साथ वो भी आगे ले जाएंगे।

कंगना रनौत को पहचान तो फैशन में ही मिल गई थी कि वो एक शानदार एक्ट्रेस हैं। गैंगस्टर के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का अवार्ड भी मिला लेकिन क्वीन ने उनकी जिंदगी पलट दी। क्वीन के बाद कंगना फिल्म की हीरो कही जाने लगी। लोग उनके नाम भर से फिल्म देखने चले जाते हैं।

सोनम कपूर भले अपने फैशन और ड्रेसिंग सेंस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं लेकिन एक एक्ट्रेस के रूप में उन्हें सराहा नीरजा में गया। नीरजा में उन्होंने एक्टिंग के हुनर को दिखाया और बेहतरीन एक्ट्रेस के रूप में भी पहचानी गईं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X