देखिए जरा..सिर्फ मुन्नाभाई नहीं इन फिल्मों में भी दिख चुके हैं नवाजुद्दीन सिद्दिकी !
नवाजुद्दीन के लिए ये शायरी काफी सटीक बैठती है..कौन कहता आसमान में सुराख नहीं होता एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों।ये बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी ऊंचाई तक पहुंचने की मेहनत साफ दिखती है। आज भले ही हर टॉप स्टार के साथ उनकी फिल्में आती हैं, दर्शक उन्हें प्यार देते हैं, निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए बेकरार दिखते हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने का नवाजुद्दीन का सफर कुछ आसान नहीं था।
उन्होंने अपने करियर की शुरूआत कैमियो से की थी जैसे मुन्ना भाई में पॉकेटमार बने थे इस तरह से काफी स्ट्रगल और अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने बॉलीवुड में ये मुकाम पाया है इसलिए उनकी बॉलीवुड में बाकियों के मुकाबले कई ज्यादा बढ़ जाती है। वो आज की तारीख में हर स्टार और डॉयरेक्टर की पसंद हैं।
[B'day - एक 'हीरो' जिनके सामने फीके पड़े सलमान, आमिर जैसे 'स्टार']
रईस में भी नजाजुद्दीन पुलिस की भूमिका में हैं तो te3n में भी वो अमिताभ बच्चन के साथ नजर आने वाले हैं।वो अब ऐसे स्टार बन गए जो जिस भी फिल्म में हो उसमें उनके सामने कितना भी बड़ा स्टार हो वो अपनी छाप छोड़ देते हैं और कहीं ना कहीं सामने वाला फीका पड़ जाता है। लेकिन हर कोई उनकी इज्जत करता है।
बिना गॉड फादर के छोटे रोल्स और कैमियो करके नवाजुद्दीन सिद्दकी आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं।देखिए नवाजुद्दीन की दस ऐसी फिल्में जिसका वो हिस्सा रह चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











