अजय देवगन की 'शिवाय'.. राजू चाचा नहीं, बनना होगा सिंघम.. FINAL है

By Shweta

अजय देवगन की फिलम शिवाय रिलीज होने में अब काफी कम समय रह गया है। अजय देवगन के लिए शिवाय किसी ड्रीम प्रोजेक्ट से कम नहीं है। उनके लिए करो या मरो वाली स्थिति है।

[कमाल की खूबसूरत..स्टाइलिश और सेक्सी..इनकी बॉलीवुड में एंट्री मतलब बाकी OUT!]

अजय देवगन वैसे तो रिस्क लेने में मास्टर हैं लेकिन शिवाय उनके करियर का सबसे बड़ा रिस्क है। शिवाय का बजट लगभग 150 करोड़ है और शिवाय अजय देवगन के प्रोडक्शन की फिल्म भी है।डायरेक्ट भी अजय देवगन खुद कर रहे हैं। वैसे उनका पिछला रिकॉर्ड देखें तो इस मामले में कुछ खास अच्छा नहीं है।

राजू चाचा उनके प्रोडक्शन में बनी पहली फिल्म थी। फिल्म की कहानी अच्छी भी थी और डायरेक्ट अजय देवगन के बड़े भाई अनिल देवगन किए थे और फिल्म की बजट भी अच्छी खासी थी लेकिन फिल्म डिजास्टर साबित हुई।

अजय देवगन

डायरेक्टर के तौर पर यू मी और हम अजय देवगन की पहली फिल्म थी जिसमें वो अपने जाने पहचाने अंदाज से हटकर रोमांटिक अंदाज में दिखे और फिल्म में उनके साथ थीं काजोल लेकिन फिर भी बात नहीं बनी। अच्छी कहानी होने के बाद भी फिल्म फ्लॉप हुई।

ऑल द बेस्ट अजय देवगन की प्रोड्यूसर के तौर पर पहली हिट फिल्म है। फिल्म की शुरूआत भले धीमी थी लेकिन धीरे धीरे फिल्म हिट हो गई।

100 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली बोल बच्चन रोहित शेट्टी की फिल्म थी। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी।

सन ऑफ सरदार भी अजय देवगन के प्रोडक्शन की सबसे शानदार कॉमेडी फिल्म है। फिल्म क्लैश यश चोपड़ा की जब तक है जान के साथ की थी लेकिन फिर भी 100 करोड़ से ज्यादा कमाने में कामयाब रही।

सिंघम का सीक्वल सिंघम रिर्टन्स तो बिल्कुल अजय देवगन जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं बिल्कुल वैसी फिल्म है। अजय देवगन के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म सुपरहिट थी और अजय देवगन की काफी तारीफ भी हुई थी।

हाल में आई फिल्म पार्च्ड भी अजय देवगन के प्रोडक्शन की फिल्म है जिसे क्रिटिक्स ने खूब सराहा और कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में खूब तारीफ भी मिली ।

अब अजय देवगन की अगली फिल्म शिवाय है जो लगभग 150 करोड़ से ज्यादा की फिल्म है और डायरेक्ट भी खुद अजय देवगन कर रहे हैं। देखना ंमजेदार होगा कि दर्शक उनकी इस फिल्म को कैसे लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X