#Alert - सलमान ने सिखाई 'दबंगई'..फिल्म में करना कहीं पड़ ना जाए महंगा!

By Shweta

सलमान खान की दबंग हिरोईन सोनाक्षी की पूरी दबंगई अकीरा फिल्म में दिख रही है।सोनाक्षी सिन्हा इसमें आज तक के सबसे अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। सोनाभी एक्शन करते वाकई काफी अच्छी लग रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा के पहले भी चांदनी चौक टू चाइना में दीपिका पादुकोण, द्रोण और डॉन सीरीज की फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा, गुलाब गैंग में माधुरी दीक्षित से लेकर मर्दानी में रानी मुखर्जी तथा हाल में श्रद्धा कपूर ने बागी में ऐक्शन हीरोइन की इमेज बनाने की कोशिश की।

[खूबसूरती 'मधुुबाला' से कम नहीं..सुपरस्टार एक्ट्रेस..और सबसे आइडल पत्नी..]

कोई भी एक्ट्रेस एक्शन हिरोइन के रूप में अपनी कुछ खास पहचान नहीं बना पाईं। ये हम नहीं मगर बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बताते हैं कि इनमें से कोई भी ऐक्शन हीरोइन के रूप में पहचान नहीं बना सकी। अगली कोशिश सोनाक्षी सिन्हा कर रही हैं और हो सकता है लोगों को सोनाक्षी एक्शन करते अच्छी लग जाएं।

Sonaksh Sinhaa

देखा जाए तो सोनाक्षी सिन्हा को इस समय एक बहुत ही सुपरहिट फिल्म की सख्त दरकार है क्योंकि सोनाक्षी सिन्हा बीते दो साल में बुलेट राजा, आर राजकुमार, एक्शन जैक्सन और तेवर जैसी फ्लॉप फिल्मों भी दे चुकी हैं और अगर अकीरा हिट साबित होती है तो इससे सोनाक्षी सिन्हा को काफी ज्यादा फायदा मिलने वाला है।

फिल्म के प्रति लोगों का ढीला रवैया ये सोचने पर मजबूर कर रहा है कि कहीं सोनाक्षी सिन्हा ने ये फिल्म कर कोई बड़ी गलती तो नहीं कर दी। दरअसल बीते दिनों फिल्म के डायरेक्टर ने यूट्यूब पर फिल्म का वीडियो अपलोड किया, मेकिंग ऑफ अकीराः द अकीरा पंच। वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह से सोनाक्षी ने फिल्म में पंच और किक लगाए हैं।

वैसे तो स्टार्स से जुड़ी किसी भी वीडियो को काफी कम समय में लाखों व्यू मिल जाते हैं लेकिन सोनाक्षी सिन्हा के इस वीडियो को 4 दिनों में मुश्किल से 15000 लोगों ने देखा। इस बात से पता चलता है कि सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म को प्रमोशन और लोगों में फिल्म के प्रति जिज्ञासा पैदा करने की जरूरत है।

सोनाक्षी सिन्हा को लोग काफी पसंद करते हैं, वो काफी खूबसूरत हैं और साथ हीं पहली फिल्म दबंग से ही वो लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक अच्छी फिल्में भी की हैं इसलिए उनके फैन्स को खासकर इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

मारधार , शानदार डॉयलग्स बोलते सोनाक्षी सिन्हा हमेशा से ही अच्छी लगती हैं। आर..राजकुमार में भी वो एक्शन करते अच्छी लगी थीं। इसके अलावा इसमें तो शक की कोई गुजारिश ही नहीं है कि वो कितनी खूबसूरत हैं देखने में।

अब अकीरा हिट हो या फ्लाप एक बात और है कि सलमान खान के साथ सोनाक्षी दबंग 3 में नजर आने वाली हैं। दबंग 3 में सलमान होंगे लिहाजा फिल्म तो हिट होनी ही है और साथ ही सोनाक्षी के खाते में भी एक और हिट फिल्म का आना तय है।

इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने काफी मेहनत भी की है। खासकर एक्शन सीन के लिए काफी वर्क आउट भी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X