70 के दशक की टॉप हसीना, बेटी के अंतिम संस्कार में नहीं हुई शामिल, दामाद ने लगाए आरोप, मच गया था बवाल

Moushumi Chatterjee Not Attend Daughter Funeral: मौसमी चटर्जी हिंदी सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और वह अक्सर विवादों में भी रहती है। हालांकि आज हम उनके दामाद डिक्की सिन्हा के साथ हुए विवाद को लेकर बात करने वाले हैं। दरअसल अभिनेत्री के दामाद ने यह दावा किया था की ऐक्ट्रेस अपनी बेटी के अंतिम संस्कार में नहीं आई थी।
मौसमी चटर्जी 70 के दशक की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। हालांकि बहुत कम रहा है कि वह किसी विवाद में फंसी हों। लेकिन जब अभिनेत्री की बेटी पायल की शादी हुई तो उनके बेटी के ससुराल वालों के साथ विवाद होने लगे। साल 2020 में पायल का निधन हुआ।
मौसमी चटर्जी की बेटी के निधन के बाद में उन्होंने और उनके दामाद ने एक दूसरे पर कई संगीन आरोप लगाए। यह मामला कोर्ट तक भी पहुंच गया था। थेरे अरे सेल मौसमी चटर्जी और जयंत मुखर्जी की बड़ी बेटी पायल ने साल 2010 में बिजनेसमैन डिक्की सिन्हा के साथ में शादी की थी।
खबरों के अनुसार जयंत मुखर्जी और उनकी बेटी पायल के अलावा डिक्की 'टेथिस बिजनेस एंड प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड' नाम की कंपनी में पार्टनर थे। लेकिन आपको बता दें कि डिक्की सिन्हा का बिजनेस की वजह से कुछ साल बाद उनके साथ मतभेद होने लगे और इसका असर उनके पारिवारिक संबंधों पर पड़ा।
यह विवाद काफी बढ़ता चला गया और इसने विकराल रूप तब लिया जब पायल बेहद ही कम उम्र में डायबिटीज के शिकार हो गई। पायल की तबीयत दिन पर दिन और भी ज्यादा खराब होती जा रही थी। मौसमी चटर्जी अपनी बेटी की हालत देख परेशान थी। जिसके चलते उन्होंने अपने दामाद और बेटी के ससुराल वालों पर बेटी की देखभाल न करने के आरोप लगाए।
इसी के अलावा मौसमी चटर्जी ने यह भी दावा किया था कि उनके ससुराल वालों ने उनकी बेटी के मेडिकल बिल भी नहीं भरे थे। जिसके चलते एक्ट्रेस के दामाद डिक्की काफी गुस्से में आ गए और उन्होंने एक इंटरव्यू में यह कह दिया कि वह इस मामले को कोर्ट में निपटाएंगे। जिसके चलते उन्होंने मौसमी पर महारानी का केस दर्ज कर दिया और स्थिति खराब हो गई।
मौसमी चटर्जी की बेटी का 13 दिसंबर 2020 में निधन हो गया था। इसके बाद एक्ट्रेस के दामाद डिक्की ने सास पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने पत्नी पायल के निधन के बाद में घंटे तक अपने ससुराल वालों का इंतजार किया। लेकिन सिर्फ जयंत मुखर्जी और बहन मेघा के अलावा कोई नहीं पहुंचा था। बताया जाता है कि मौसमी चटर्जी और डिक्की के बीच आज भी मतभेद है।


Click it and Unblock the Notifications











