बॉलीवुड की वो हसीना जिसने प्रेग्नेंसी में शूट किया रेप सीन, 15 की उम्र में की शादी और 45 साल की खो दी थी बेटी

रोटी कपड़ा और मकान जैसी फिल्मों में नजर आने वाली मौसमी चटर्जी की आवाज के साथ-साथ उनकी खूबसूरती भी बेहद ही लाजवाब थी. बता दें कि वह दर्शकों का इस कदर दिल जीत लेती थी कि हर कोई उन पर अपना दिल कुर्बान करने तक को तैयार हो जाता था. हमेशा कहा जाता है कि अगर कोई एक्ट्रेस शादी और बच्चा कर लेती है तो उसका करियर मानो खत्म ही हो जाता है. लेकिन इस मामले में मौसमी चटर्जी ने सभी को गलत साबित कर दिया. यहां तक कि उन्होंने तो प्रेग्नेंसी के समय पर एक फिल्म में रेप सीन भी शूट किया और हर किसी को चौंका दिया.
पहली ही फिल्म से मिली पॉपुलैरिटी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मौसमी चटर्जी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी लंबे वक्त तक काम किया है और काफ़ी सारी हिट फिल्मों में भी उन्हें देखा गया है. उनका मासूम भरा चेहरा हर किसी को काफी पसंद आया करता था. बता दें कि उनका जन्म कोलकाता में हुआ और उनका असली नाम इंदिरा था. उनके पिता फ़ौज में थे तो मां घर संभालती थी. मौसमी को बचपन से ही एक्ट्रेस बनना था और उन्हें पहला मौका बंगाली फिल्म बालिका बधू से मिला था.
15 साल की उम्र में हुई शादी
मौसमी चटर्जी की पहली फिल्म काफी हिट गई लेकिन उनकी बाद में शादी हो गई थी. बस 15 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई और बाद में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया कि बालिका वधू के बाद में उनके पास में बहुत सारे प्रोजेक्ट आए थे. बंगाली फिल्मों में भी उन्हें कई ऑफर्स मिले. लेकिन उनकी चाची की अंतिम इच्छा थी कि मौसमी की शादी हो जाए और इसी वजह से 15 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई थी.
18 साल की उम्र में बनी मां
दरअसल आपको बता दें कि मौसमी चटर्जी की शादी उन्हीं के पापा के घर के पड़ोस में रह रहे हेमंत कुमार के बेटे जोकि उस समय के मशहूर संगीतकार हुआ करते थे. जयंत मुखर्जी से हो गई थी. एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि उनको जयंत से प्यार हो गया था और उस समय वह 'परिणीता' में काम कर रही थी. एक्ट्रेस 18 साल की उम्र में मां बन गई और उन्होंने अपनी बेटी पायल चटर्जी को जन्म दिया. जिनका हाल ही में 2019 में निधन हुआ था और दूसरी बेटी मेघा चटर्जी जो कि आज के वक्त में मशहूर एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती है.
प्रेगनेंसी में किया रेप सीन शूट
मौसमी चटर्जी ने रोटी कपड़ा और मकान फिल्म के दौरान का एक किस्सा भी सभी को बताया और बताया कि उन्होंने उस में रेप सीन भी शूट किया था. एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह उसे शूट के दौरान प्रेगनेंसी और काफी ज्यादा घबरा भी गई थी. अचानक से एक्ट्रेस गिर भी गई थी और उनको खून भी आने लगा था. जिसके बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया और भगवान की कृपा रही कि जच्चा और बच्चा दोनों ही सुरक्षित रहे.


Click it and Unblock the Notifications