जब फ़िल्म की शूटिंग के बीच प्रेग्नेंट हो गई थी ये हसीना, हीरो का रिएक्शन सुन खिसक गई थी पैरों तले ज़मीन

Moushumi Chatterjee Pregnancy: मौसमी चटर्जी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि 70 के दशक में उनकी तूती बोलती थी। उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। बता दे कि एक इंटरव्यू के दौरान मौसमी चटर्जी ने अपने लंबे बॉलीवुड करियर को लेकर बात की और कहा कि वह किसी बॉलीवुड स्टार के साथ रिलेशनशिप रखना नहीं चाहती थी। उनका फोकस सिर्फ काम पर था।
इसी के अलावा मौसमी चटर्जी ने 'देश प्रेमी' फिल्म को छोड़ने को लेकर बात की और बताया कि इसकी वजह से अमिताभ बच्चन के साथ उनकी बॉन्डिंग पर कोई भी फर्क नहीं पड़ा। एक्ट्रेस ने कहा कि "मैं अमिताभ को हमेशा 100% देते हुए देखा था लेकिन मैं एक्ट्रेस के तौर पर कभी 100% नहीं दिया। महेश भट्ट ने मुझे कहा कि जब तुम्हारा कैरियर ऊपर उठ जाता है तो तुम प्रेग्नेंट हो जाती हो।"
मौसमी चटर्जी ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "महेश भट्ट ने मुझे कहा था कि यह तुम्हारे करियर की सबसे बड़ी अड़चन बन चुका है। मैंने तब उन्हें बहुत समझाया कि यह अड़चन बिल्कुल भी नहीं है और इसी से मेरे जीवन में रंग भरे हुए हैं।" एक्ट्रेस ने बताया था की प्रेगनेंसी की वजह से उन्हें कभी भी प्रेशर फूल नहीं हुआ था और ना ही उन्हें कभी ऐसा लगा था कि उन्हें प्रेग्नेंट होने का नुकसान हुआ है।
मौसमी चटर्जी का कहना था कि उन्हें कोई भी प्रेशर इसीलिए फील नहीं हुआ क्योंकि उनके पास वो सब कुछ था जो उनको चाहिए था। उन्होंने कभी भी अपने करियर या फिर स्टारडम की कोई चिंता नहीं की थी। जब वो 'रोटी, कपड़ा और मकान' फिल्म की शूटिंग कर रही थी तो प्रेग्नेंट हो गई और इसी के चलते मनोज कुमार उनसे नाराज हो गए। मौसमी चटर्जी ने अनुराग, मंजिल और अंगूर के अलावा घर एक मंदिर जैसी फिल्मों में काम किया। साल 2015 में उन्हें पीकू फिल्म में भी देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











