मिनी स्कर्ट के कारण इस हसीना ने फ़िल्म को ठुकराया, एक्ट्रेस की ना से चमकी बिग बी की पत्नी की किस्मत

फ़िल्मी दुनिया और वहां के सितारे आम आदमी के लिए हमेशा से ही सपने की तरह रहे हैं. लेकिन एक स्टार भी आम आदमी की तरह ही खाता पीता है और सोता है यहां तक कि सपने भी देखता है. यहां तक कि वह भी आम इंसान की तरह ही जीवन व्यतीत करता है. इस बात की झलक साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म गुड्डी से मिली. इस फिल्म को गुलदार ने लिखा और ऋषिकेश मुखर्जी ने डायरेक्ट भी किया था. इस फिल्म में धर्मेंद्र और जया बच्चन के साथ-साथ उत्पल दत्त और समीत भांजा भी नजर आए थे जिन्होंने फिल्म में लीड किरदार निभाया था. जया बच्चन ने पहली बार हिंदी फिल्म में काम किया था. बता दें कि इससे पहले वह सत्यजीत रे की बांग्ला फिल्म महानगर में देखी गई थी. इतना ही नहीं गुड्डी ने जया बच्चन को एक चंचल और संवेदनशील अदाकारा के रूप में बॉलीवुड में स्थापित कर दिया था.
गुड्डी हो गई थी धर्मेन्द्र की दीवानी
गुड्डी अपने दौर की सबसे हिट फिल्मों में एक मानी जाती है और आज भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जाती है. इस फिल्म में कुसुम यानी कि गुड्डी नाम की एक ऐसी लड़की की कहानी दर्शाई जाती है जो कि स्कूल में पढ़ाई करने जाती है. स्वभाव से काफी ज्यादा चंचल भी होती है. अपने पिता, भाई और भाभी के साथ में रहती है. गुड्डी का फिल्म स्टार धर्मेंद्र पर दिल आ जाता है और वह एक सुपरमैन उसे मानने लग जाती है. उसे यह भरोसा होता है कि धर्मेंद्र अपने जीवन में कोई भी गलत काम नहीं करते. बता दें कि गुड्डी धर्मेंद्र के प्रति इस कदर दीवानी हो जाती है कि वह अपनी भाभी के साथ अब मुंबई पहुंच जाती है. यहां आकर उसकी भाभी का भाई नवीन यानी कि समीत भांजा अपने मामा यानी कि उत्पल दत्त के साथ में रहता है. नवीन, गुड्डी को पसंद करता होता है. लेकिन गुड्डी फिल्मी पर्दे के हीरो धर्मेंद्र पर अपना दिल हार बैठती है.
मौसमी चटर्जी ने मिनी स्कर्ट के चलते ठुकराई फिल्म
लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब देखने को मिलता है जब नवीन फिल्मों की असली दुनिया का सच गुड्डी के सामने रखता है. मैं उसे फिल्मों के सेट पर लेकर जाता है, जहां पर शूटिंग चल रही होती है. जहां पर गुड्डी को इस बात का अंदाजा होता है कि फिल्म में जो कुछ भी नजर आता है वह जीवन की वास्तविकता नहीं होती. बता दें कि इस फिल्म में जया बच्चन से पहले मौसमी चटर्जी को मेकर्स ने ऑफर किया था. लेकिन मिनी स्कर्ट पहनने के चक्कर में एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए इंकार कर दिया.
जया ने 21 साल की उम्र में निभाया गुड्डी का किरदार
यहां तक कि मेकर्स ने पहले अमिताभ बच्चन को नवीन के किरदार के लिए फाइनल किया था और बाद में ऋषिकेश मुखर्जी इस फिल्म के लिए बिल्कुल नया चेहरा लेकर आ गए थे. इसी वजह से अमिताभ की जगह पर समीत भांजे को यह रोल ऑफर हुआ. जया को फाइनल करने के चक्कर में गुलजार और ऋषिकेश मुखर्जी मुंबई से 200 किलोमीटर दूर एफटीआई पुणे पहुंचे. जहां पर जया बच्चन पढ़ा करती थी. जया को देखते ही धर्मेंद्र ने पहला सवाल उनसे यही पूछा कि क्या तुम इस फिल्म की हीरोइन हो? तुम्हारी उम्र क्या है? उस वक्त जया बच्चन काफी ज्यादा छोटी नजर आ रही थी और इस फिल्म के वक्त उनकी उम्र महज 21 साल की थी. लेकिन फिल्म में उन्हें 16 साल की स्कूल जाने वाली लड़की के रूप में दर्शाया गया.


Click it and Unblock the Notifications