जब इस एक्ट्रेस ने 15 साल की उम्र में रचाई थी शादी, 10वीं की छोड़ दी थी परीक्षा, 17 में बन गई थी मां

Moushumi Chatterjee Marriage: मौसमी चटर्जी बॉलीवुड की एक दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि उनकी शादी बेहद कम उम्र में हो गई थी। साथ ही बहुत कम उम्र में ही वह मां भी बन गई थी।
मौसमी चटर्जी का जन्म 26 अप्रैल 1948 में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ। सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने शादी कर ली और इसके पीछे भी एक वजह थी। 17 साल की उम्र में उनका पहला बच्चा हो गया था। जब उनकी शादी हुई तो वह दसवीं कक्षा में थी।
लहरें के साथ इंटरव्यू के दौरान मौसमी चटर्जी बताती है कि "मेरे पिता अपनी बड़ी बहन के बहुत ज्यादा करीब थे और वह कैंसर की लास्ट स्टेज से गुजर रही थी। वह मेरी शादी होते देखना चाहती थी और इसीलिए मेरे ससुर जी ने सुझाव दे दिया था की शादी हो जानी चाहिए।"
मौसमी चटर्जी ने आगे यह भी बताया कि "मैंने अपनी शादी के लिए परीक्षा भी छोड़ दी थी और मुझे तकरीबन उसी वक्त एक फिल्म भी मिल गई थी। सब कुछ एकदम से बस होता चला जा रहा था।" बता दे कि एक्ट्रेस की शादी मशहूर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हेमंत राव के बेटे जयंत मुखर्जी के साथ हुई थी।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि मौसमी चटर्जी शादी के 2 साल बाद ही मां बन गई थी। उन्होंने बताया कि "17 की उम्र में मैं पहली बार मां बन गई थी। मुझे अपनी खुद की मर्सिडीज़ मिली और मैं तब सक्सेस का मतलब भी नहीं समझती थी। लेकिन मैं बड़े पर्दे पर अपना चेहरा देखकर काफी खुश हो जाया करती थी।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मौसमी चटर्जी ने हिंदी और बंगाली फिल्मों में काम किया है। उन्होंने सिर्फ 10 साल की उम्र में फिल्म बालिका वधू से अपने करियर की शुरुआत की थी और यह एक बंगाली फिल्म थी। हालांकि बाद में उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री मार ली थी।


Click it and Unblock the Notifications











