बॉलीवुड की सबसे डिमांडिंग बहू, लाइन लगाकर आते थे रिश्ते, 15 की उम्र में हुई शादी, 17 में बनीं मां
Moushumi Chatterjee: आज के समय में काफी सारे सितारे ऐसे हैं जो अपनी निजी जिंदगी को लेकर बहुत ही सोच समझकर फैसले लेते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिसने बहुत ही छोटी उम्र में शादी कर ली।

परिवार और करियर तीनों को साथ संभाल कर एक इतिहास भी रच दिया। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनकी लोकप्रियता ऐसी थी कि हर एक बड़ा परिवार उनको अपनी बहू बनने के लिए बेताब था। लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा था। यहां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी की।
एक फिल्म ने रातोंरात बना दिया स्टार
मौसमी चटर्जी ने बहुत कम उम्र में फिल्मों में कदम रख दिया था। बंगाली फिल्म बालिका वधू से उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई। उनकी सादगी और मासूमियत लोगों के दिलों में उतर गई। जिसकी वजह से घर के बाहर उनके लिए रिश्तो की लाइन लगने लग गई थी। एक बार खुद मौसमी चटर्जी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि तब के समय में लोग उन्हें अपनी बहू बनने के लिए बेताब थे।
बुआ की इच्छा पूरी करने के लिए की शादी
मौसमी चटर्जी तब दसवीं कक्षा में पढ़ती थी और तभी परिवार में एक बहुत ही इमोशनल पड़ाव आया। दरअसल उनकी बड़ी बुआ को आखिरी स्टेज पर कैंसर निकल गया था। वह मौसमी चटर्जी की शादी देखना चाहती थी और इसके बाद में सब कुछ बहुत ही तेजी से चलने लगा।
फिल्म बालिका वधू के म्यूजिक डायरेक्टर और दिग्गज गायक हेमंत कुमार उनके ससुर बन गए थे। दोनों परिवार पहले से ही एक दूसरे को काफी अच्छे से जानते थे और सिर्फ 1 महीने के अंदर ही मौसमी चटर्जी की शादी जयंत मुखर्जी के साथ में हो गई। तब एक्ट्रेस की उम्र सिर्फ 15 साल की थी।
गुड़ियों से खेलने वाली लड़की बन गई मां
शादी के बाद मौसमी चटर्जी मुंबई आ गई थी और उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था कि तब वह बच्चों के जैसे बर्ताव करती थी। उन्हें डॉलहाउस से खेलना पसंद था और उन्होंने अपना छोटा डॉगी भी रखा हुआ था। उनके ससुर ने उन्हें बेटी की तरह संभाला ताकि उन्हें घर से दूर अकेलापन महसूस न हो।
लेकिन जिंदगी ने जल्द ही उन्हें और बड़ी जिम्मेदारी दे दी। महज 17 साल की उम्र में मौसमी मां बन गईं। इतनी छोटी उम्र में परिवार संभालना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। खास बात यह रही कि शादी और मां बनने के बाद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और 10वीं की परीक्षा भी दी।
अमिताभ-राजेश खन्ना के साथ बनी सुपरहिट जोड़ी
कम उम्र में शादी होने के बावजूद मौसमी चटर्जी ने अपने करियर पर भी पूरा ध्यान दिया और हिंदी सिनेमा में अपनी एक खास पहचान बनाई। अमिताभ बच्चन से लेकर राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार्स के साथ में उनकी जोड़ी जमी। रोटी कपड़ा और मकान, कच्चे धागे, अनुराग और कई सुपरहिट फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया। उस दौर में उनकी गिनती इंडस्ट्री की सबसे डिमांडिंग अभिनेत्रियों में होती थी।
बेटी के निधन ने तोड़ दिया था परिवार
मौसमी चटर्जी और जयंत मुखर्जी की दो बेटियां हुईं, जिनका नाम मेघा और पायल था। लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा दुख भी आया जिसने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया। उनकी बेटी पायल लंबे समय तक डायबिटीज जैसी बीमारी से जूझती रहीं और साल 2019 में उनका निधन हो गया। इस घटना ने मौसमी चटर्जी को अंदर तक तोड़ दिया था।


Click it and Unblock the Notifications





