सनी देओल पर जरा सी बात पर भड़क उठी थीं मौसमी चटर्जी, बोलीं-'तुम एक्टर बनने के लायक नहीं'

सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्री की फिल्म 'घायल' में उन दोनों की एक बेहतरीन केमिस्ट्री देखी गई थी। साल 1990 में रिलीज हुई इस फिल्म ने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया। इस एक्शन थ्रिलर फ़िल्म ने सनी देओल को इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिला दी थी।
इसी फिल्म के सेट पर मौसमी चटर्जी ने एक्टर की ऐसी क्लास लगा दी थी कि सनी को खुद ही समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर यह हुआ तो हुआ क्या? तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
सनी देओल के साथ हुई हैरान कर देने वाली घटना
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 1990 में सुपरहिट हुई सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्री की फिल्म 'घायल' से दोनों को एक खास पहचान मिली। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। उस समय इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तकरीबन 17 करोड का आया। इतना ही नहीं इस फिल्म को कई सारे अवार्ड्स से भी नवाज़ा गया। लेकिन सनी देओल के साथ में उस समय एक ऐसी घटना घटी की उन्हें कुछ समझ में नहीं आ पाया। दरअसल आपको बता दें कि उस समय मौसमी चटर्जी किसी भी फिल्म में नहीं आ रही थी। लेकिन वह धर्मेंद्र की काफी अच्छे दोस्त हैं और इसी कारण से वह इस फिल्म में नजर आई। लेकिन इस फिल्म के सेट पर मौसमी ने सनी को खूब लताड़ दिया था।
फोन पर बात करने को लेकर मौसमी का सनी पर फूटा गुस्सा
मौसमी चटर्जी को हमेशा से ही समय पर आने की आदत थी और वहीं सनी जैसे ही सेट पर पहुंचते तो वह फोन पर लगे रहते थे। लेकिन एक दिन ऐसा हुआ कि मौसमी सुबह 9 बजे ही शूट के लिए आ गई थी और सनी फोन पर बात करने लगे थे। मौसमी ने शूट के लिए खूब इंतजार किया। जब एक्टर नहीं आए तो मौसमी ने निर्देशक राजकुमार संतोषी से कहा कि सनी को बुलाओ। लेकिन इसके बावजूद भी सनी देओल वहां पर नहीं आया। मौसमी एक्टर के पास खुद गई और खूब उन्हें खरी-खोटी सुनाई। सनी देओल उनकी बातों को सिर्फ सुनते रहे और वह कुछ बोल ही नहीं पाए।
मौसमी ने सनी देओल को लगाई लताड़
मौसमी चटर्जी ने फोन पर बात करने के लिए सनी देओल को उस दिन खूब लताड़ लगाई थी। जनसत्ता की एक खबर की मानें तो आपको बता दें कि उस वक्त उन्होंने सनी को यह तक कह दिया था कि तुम फिल्मों में काम करने के लायक ही नहीं हो। इससे अच्छा होगा कि तुम पंजाब जाओ और खेती करो। इंडस्ट्री में आकर धर्मेंद्र जी का नाम खराब करना गलत है। एक्ट्रेस की ऐसी बातों को सुन सनी काफी ज्यादा दंग रह गए थे। जिसके बाद एक्टर बिना कुछ कहे सुने सेट की तरफ भाग कर जाते हैं और मौसमी से माफी मांग लेते हैं। सनी देओल ने मौसमी को काफी मुश्किलों से मनाया था और इससे शूटिंग को पूरा किया था।


Click it and Unblock the Notifications