Mouni Roy : भगवान और देवियों के किरदार में इन एक्ट्रेसेस की हुई जमकर तारीफ

mouni-roy-to-pooja-sharma-these-actresses-were-highly-praised-in-the-role-of-goddess

सालों से पौराणिक घटनाओं और ग्रंथों के आधार पर बने टीवी शो लोगों को काफी पसंद आते रहे हैं। ऐसे शो माइथोलॉजिकल शो की पहुंच हर घर तक होती है। इन शो में मुख्य किरदारों के साथ-साथ देव-देवियों के किरदार निभाने वाले एक्टर्स की लोकप्रियता भी शो के साथ-साथ बढ़ती जाती है। पौराणिक व माइथोलॉजिकल शो में भगवान/देवियों और प्रमुख महिला किरदारों को निभाकर टीवी इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस ने ना सिर्फ अपनी पहचान हर घर तक बनायी है बल्कि ऐसे रोल में इन एक्ट्रेसेस को काफी सराहा भी गया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण रामानंद सागर के रामायण में देवी सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया हैं। दीपिका चिखलिया को आज भी लोग ना सिर्फ देवी सीता के रोल के लिए पहचानते हैं बल्कि कई जगहों पर उन्हें देवी सीता की तरह पूजा करने की खबरें भी सामने आयी हैं।

आइए आपको ऐसी कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं, जिन्हें पौराणिक और देवियों के किरदारों में खूब सराहा गया है :

मौनी रॉय :

मौनी रॉय :

माइथोलॉजिकल धारावाहिक 'देवों के देव महादेव' में मौनी रॉय ने देवी सती का किरदार निभाया था। इस रोल को निभाने के बाद मौनी रॉय की पहचान हर घर तक पहुंच गयी। बेहद सादगी और शानदार एक्टिंग के बदौलत मौनी रॉय ने अपने किरदार में जान फूंक दी और दर्शकों के दिलों तक पहुंच गयी। इस किरदार के बाद मौनी को कई अच्छे किरदार ऑफर हुए हैं।

सोनारिका भदौरिया :

सोनारिका भदौरिया :

धारावाहिक 'देवों के देव महादेव' में सोनारिका भदौरिया ने देवी पार्वती और उनके अलग-अलग अवतारों का किरदार निभाया था। सोनारिका को इस किरदार में काफी पसंद किया गया था। इस रोल को करने के बाद सोनारिका को घर-घर में लोगों ने पहचानना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं, लोग उन्हें असली दुर्गा की तरह पूजने भी लगे थे।

मल्लिका सिंह :

मल्लिका सिंह :

धारावाहिक 'राधा-कृष्ण' में देवी राधा का किरदार निभाकर मल्लिका सिंह घर-घर में पहुंच गयी। इस रोल में मल्लिका सिंह के देवी राधा के तौर पर गेटअप को काफी पसंद किया। शो में देवी राधा के बचपन से लेकर श्रीकृष्ण संग उनका प्रेम, उनका विवाह, विरह और फिर कृष्ण मिलन समेत सभी घटनाओं को बड़ी ही खूबसूरती के साथ दिखाया गया और मल्लिका सिंह ने सभी घटनाओं में शानदार एक्टिंग कर दर्शकों का दिल जीत लिया। शो में मल्लिका सिंह ने देवी राधा, अलक्ष्मी, लक्ष्मी और उनके अलग-अलग अवतारों का किरदार निभाया।

पूजा शर्मा :

पूजा शर्मा :

'महाभारत' में द्रौपदी बनकर लोगों से तारीफे बटोरने वाली पूजा शर्मा को 'महाकाली : अंत ही आरंभ' में देवी काली के किरदार में खूब पसंद किया गया। इस शो में पूजा शर्मा ने देवी सती, काली और पार्वती समेत देवी पार्वती के कई अन्य अवतारों का किरदार निभाया था और हर किरदार में पूजा शर्मा को लोगों का प्यार मिला।

झलक देसाई :

झलक देसाई :

माइथोलॉजिकल धारावाहिक 'राधा-कृष्ण' में झलक देसाई देवी रुक्मिणी के किरदार में नजर आयी। वह श्रीकृष्ण की पटरानी और द्वारिका की महारानी थी। इस रोल को निभाकर झलक देसाई की पहचान हर घर तक पहुंच गयी। रुक्मिणी के किरदार में झलक देसाई को अपने फैंस का काफी प्यार मिला। शो में झलक देसाई ने रुक्मिणी और देवी लक्ष्मी के किरदार में नजर आयी।

प्रियंका सिंह :

प्रियंका सिंह :

टीवी एक्ट्रेस प्रियंका सिंह को धारावाहिक 'संकट मोचन महाबली हनुमान' में देवी दुर्गा के अलग-अलग अवतारों का किरदार निभाते हुए देखा गया था। इस रोल में प्रियंका सिंह को लोगों का खूब सारा प्यार मिला था। प्रियंका के एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई थी।

ग्रेसी सिंह :

ग्रेसी सिंह :

ऑस्कर के लिए नॉमिनेटेड फिल्म 'लगान' में आमिर खान के अपोजिट डेब्यू करने वाली ग्रेसी सिंह ने माइथोलॉजिकल शो 'संतोषी मां' में देवी संतोषी का किरदार निभाया था। इस शो में ग्रेसी सिंह को काफी पसंद किया गया था। लोगों को उनकी एक्टिंग बिल्कुल नेचुरल लगती थी। ग्रेसी सिंह ने संजय दत्त के अपोजिट सुपरहिट फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में भी काम किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X