मौनी रॉय ने जालीदार आउटफिट में बरपाया कहर, इन तस्वीरों ने बढ़ाया पारा
'ब्रह्मास्त्र' की पूरी टीम इन दिनों फिल्म की सफलता को एन्जॉय कर रही है। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के अलावा मौनी रॉय भी अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई और उनकी काफी तारीफ भी हो रही है। मौनी रॉय की फिल्म की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा तो हो ही रही है लेकिन उनकी लेटेस्ट तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर छा गई हैं।
मौनी रॉय ने अपने रविवार को अपने वेकेशन की कुछ थ्रोबैक तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में मौनी रॉय जालीदार सफेद क्रॉप टॉप स्कर्स में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही थीं। मौनी रॉय का लुक इन तस्वीरों में देखते ही बन रहा है।

लग रहीं हॉट
सफेद बीच आउटफिट के साथ मौनी रॉय ने काला सनग्लास लगा रखा था था। साथ ही लाइट मेकअप में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। मौनी रॉय अपनी इन वेकेशन की तस्वीरों में काफी हॉट और सेक्सी लग रही हैं। उन्होंने साथ ही अपने बालों को खुला रखा है।

बीच लुक फैंस को आया पसंद
मौनी रॉय इन तस्वीरों में झूला पर बैठी नजर आ रही हैं। मौनी रॉय ने साथ ही वेकेशन की कई अन्य तस्वीरों को भी शेयर किया है। मौनी रॉय का यह बीच लुक सोशल मीडिया पर खासकर काफी पसंद किया जा रहा है।

मौनी रॉय ने शेयर की तस्वीरें
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मौनी रॉय ने लिखा है-'हैशटैग थ्रोबैक संडे'। मौनी रॉय ने इस तस्वीर में झूले आराम फरमाते नजर आ रही हैं। हर तस्वीर में मौनी रॉय बिल्कुल फ्रेश दिख रही हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं मौनी
मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। इस बार भी उनकी इस खूबसूरत तस्वीरों ने तहलका मचा दिया है। फैंस कॉमेंट कर उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 24 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं, पिछले दिनों मौनी रॉय ने गुलाबी रंग की बिकिनी में तस्वीरों को शेयर किया था।

टीवी से की करियर की शुरुआत
मौनी रॉय ने टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरूआत की और 'नागिन', 'देवों के देव महादेव', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' समेत कई टीवी सीरियल्स में काम किया। इसके बाद उन्होंने 'गोल्ड' फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया। इसके बाद उन्होंने 'रोमियो अकबर वॉल्टर', 'मेड इन चाइना', 'लंदन कॉन्फिडेंशियल', 'वेल्ले' जैसी फिल्में की।

सूरज नांबियार से रचाई शादी
वहीं, निजी जिंदगी की बात करें तो इस साल जनवरी में मौनी रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से गोवा में शादी रचाई थी। मौनी रॉय अक्सर सूरज नांबियार के साथ स्पॉट की जाती हैं और इस कपल को उनके फैंस खूब प्यार दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications