..................... Mouni Roy shares romantic pics with husband Suraj nambiar on his birthday also shares lip lock pics । मौनी रॉय ने रोमांटिक तस्वीरों के साथ किया पति सूरज नांबियार को बर्थडे विश - Hindi Filmibeat

मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार के बर्थडे पर शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, लिप लॉक करता दिखा कपल

मौनी रॉय इंस्टाग्राम पर आए दिन अपनी तस्वीरों की वजह से छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर वो किसी सेंसेशन से कम नहीं हैं। वो लगातार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आज मौनी रॉय ने बेहद खास मौके पर बेहद खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। दरअसल, आज उनके पति सूरज नांबियार का जन्मदिन है। मौनी रॉय ने इस मौके पर अपनी और सूरज की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।

मौनी रॉय ने सूरज नांबियार को बर्थडे विश करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'जन्मदिन मुबारक हो माई लाइफ साइन और दुनिया में सबसे शानदार किस और कडल..मैं ऐसे ही रहने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती। मेरा सब कुछ, मेरा सबसे खास हिस्सा..मैं सबसे खुशनसीब हूं कि मैंने आपको अपनी हकीकत में विश किया।

मौनी रॉय का ग्लैमरस अवतार

मौनी रॉय का ग्लैमरस अवतार

मौनी रॉय इन तस्वीरों में हमेशा की तरह बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश लग रही हैं। मौनी रॉय ने जहां थाई हाई स्लिट आउटफिॉ पहना है वहीं सूरज भी सफेद टीशर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।

इस साल रचाई शादी

इस साल रचाई शादी

आपको बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने इस साल जनवरी में गोवा में शादी रचाई थी। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया था। दोनों ने बंगाली और दक्षिण भारतीय रीति रिवाज से शादी रचाई थी।

मौनी ने स्पेशल बनाया बर्थडे

मौनी ने स्पेशल बनाया बर्थडे

अब सूरज नांबियार का शादी के बाद यह पहला जन्मदिन है तो जाहिर है ये खास होगा। वैसे भी,तस्वीरों को देखकर साफ नजर आ रहा है कि मौनी रॉय ने इस खास को दिन स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

रखी ग्रैंड पार्टी

रखी ग्रैंड पार्टी

मौनी रॉय ने सूरज नांबियार के बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए एक ग्रैंड पार्टी भी रखी थी जिसमें दोनों के खास दोस्त शामिल हुए थे। इस बर्थडे बैश में मौनी रॉय के भी कई सेलिब्रिटी फ्रेंड्स शामिल हुए थे। सूरज नांबियार की बात करें तो वो एक दुबई बेस्ड बिजनसमैन हैं।

 'ब्रह्मास्त्र' में दिखेंगी मौनी

'ब्रह्मास्त्र' में दिखेंगी मौनी

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती दिखेंगी। 'ब्रह्मास्त्र' में मौनी रॉय का निगेटिव किरदार होगा। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी जारी किया जा चुका है। वहीं, करियर के अलावा मौनी रॉय अपनी फोटोज की वजह से जबरदस्त सुर्खियों में रहती हैं।

9 सितंबर को रिलीज होगी 'ब्रह्मास्त्र'

9 सितंबर को रिलीज होगी 'ब्रह्मास्त्र'

'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा मौनी रॉय 'गोल्ड', रोमियो अकबर वॉल्टर', 'मेड इन चाइना', 'लंदन कॉन्फिडेंशियल', 'वेल्ले' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। मौनी रॉय टीवी की भी सबसे सफल एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X