ब्रालेट टॉप और स्लिट स्कर्ट में मौनी रॉय ने बढ़ाया पारा, दिशा पाटनी-सोनम बाजवा के साथ दिया पोज

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी टीम के साथ 'एंटरटेनर्स टूर' पर हैं। नोरा फतेही, दिशा पाटनी, सोनम बाजवा और मौनी रॉय भी अक्षय कुमार के साथ 'एंटरटेनर्स टूर' के लिए रवाना हुए थे। इस बीच मौनी रॉय ने अब अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
मौनी रॉय ने दरअसल आज ही अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो सफेद ब्रालेट टॉप और हाई स्लिट स्कर्ट में नजर आ रही हैं। मौनी इन तस्वीरों में बेहद ग्लैमरस और हॉट लग रही हैं। मौनी रॉय की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर काफी पसंद की जा रही है। मौनी रॉय इन तस्वीरों में कहर बरपाती नजर आ रही हैं।
मौनी रॉय की इन तस्वीरों को किसी और ने नहीं बल्कि दिशा पाटनी ने क्लिक किया है। साथ ही सोनम बाजवा भी दोनों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। आप भी देखें मौनी रॉय की ये खास तस्वीरें-

सुपर हॉट फोटोशूट
मौनी रॉय की लेटेस्ट तस्वीरों काफी जबरदस्त हैं। मौनी रॉय इन तस्वीरों में कमाल की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने सूर्यास्त के समय की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

मौनी की अदाएं
मौनी रॉय हर तस्वीर में अपनी अदाओं से यूजर्स का दिल जीत रही हैं। उनकी जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी।

मौनी ने खींचा ध्यान
37 साल की मौनी रॉय ने अपनी हाई स्लिट स्कर्ट में सबका ध्यान खींच लिया है। वो कैमरे के सामने अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।

कई देशों की सैर
मौनी रॉय, अक्षय कुमार, दिशा पाटनी और सोनम बाजवा के साथ 'एंटरटेनर्स टूर' पर निकली हैं। मौनी रॉय लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

दिशा पाटनी ने भी दिया पोज
दिशा पाटनी और मौनी रॉय साथ में अच्छा समय बिता रही हैं। इन तस्वीरों में उनकी बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है।

सोनम बाजवा भी गर्ल्स गैंग में शामिल
सोनम बाजवा भी मौनी रॉय और दिशा पाटनी के साथ गर्ल्स गैंग में शामिल हैं। सभी साथ में अक्सर क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications