Photos: मौनी रॉय का लहंगे में दिखा दिलकश अंदाज, इन अदाओं पर मर मिटे फैंस

बता दें कि जैसे ही उन्होंने इस तस्वीर को पोस्ट किया फैंस लगातार इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। मौनी लगातार अच्छा काम कर रहीं हैं और कुछ शानदार प्रोजेक्ट्स का वो हिस्सा रहीं हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के बाद हर किसी की चहेती बन गई हैं। मौनी रॉय लेटेस्ट तस्वीरों में लहंगे में नजर आ रही हैं।
मौनी रॉय की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। आप भी डालें मौनी रॉय की इन तस्वीरों पर एक नजर-

दिलकश अदाएं
मौनी रॉय का फैशन सेंस कमाल का है। चाहे ग्लैमरस लुक हो या पारंपरिक, मौनी रॉय हर लुक में छा जाती हैं। उनकी हर तस्वीर पसंद की जाती है और यूजर्स तारीफ करते हैं।

जबरदस्त अंदाज
मौनी रॉय ने लाल और पीच कलर की लहंगे में अपनी तस्वीरें शेयर की है। इस तस्वीर में मौनी रॉय बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनका स्टाइल और अंदाज देखने लायक है।

पोज
मौनी रॉय लहंगे में बेहतरीन पोज देती नजर आ रही हैं। हर तस्वीर में मौनी रॉय की अदाएं देखते ही बन रही हैं। मौनी रॉय अलग-अलग अंदाज में तस्वीरें शेयर की हैं।

थम गई निगाहें
मौनी रॉय इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने लहंगे के साथ पोनी बनाया है। साथ ही बड़े-बड़े मैचिंग झुमकों के साथ उन्होंने इसे एक्सरसाइज किया है।

रॉयल लुक
मौनी रॉय के लहंगे में काफी शानदार वर्क किया हुआ है। उन्होंने लहंगे के साथ मेकअप को ग्लॉसी टच दिया है। मौनी रॉय के इस लुक की जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी।

शेयर किया वीडियो
मौनी रॉय ने तस्वीरों के साथ एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वो अलग-अलग अदाओं में पोज देती दिख रही हैं। अब तक उनकी तस्वीरों और वीडियो को डेढ़ लाख से अधिक यूजर्स लाइक कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications