'ब्रह्मास्त्र' प्रमोशन के दौरान मौनी रॉय ने ब्लैक साड़ी में ढाया कहर, शेयर की दिलकश तस्वीरें
'ब्रह्मास्त्र' की पूरी टीम इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई है। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के अलावा मौनी रॉय भी अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं। मौनी रॉय भी प्रमोशन के लिए अब टीम में शामिल हो गई हैं और इस दौरान उनका अलग अंदाज नजर आ रहा है।
मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रमोशन के दौरान के अपने लुक को शेयर किया है। ब्लैक और गोल्डन साड़ी में मौनी रॉय बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही थीं। इस इवेंट में जहां आलिया भट्ट ने पिंक अनारकली पहना था वहीं, मौनी रॉय का सेंसेशनल लुक देखने लायक था।

ब्लैक गोटा साड़ी के साथ मौनी रॉय ने हेवी ईयरिंग और कड़ा पहना था। साथ ही लाइट मेकअप में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। मौनी रॉय ने प्रमोशनल इवेंट में मसाबा द्वारा डिजाइन की खूबसूरत साड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपए है।

पसंद किया जा रहा लुक
मौनी राय ने इस साड़ी के साथ डीप नेट स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। नीट बन और मरून लिपस्टिक के साथ मौनी रॉय ने अपने लुक को पूरा किया था। मौनी राय का ये लुक सोशल मीडिया पर खासकर काफी पसंद किया जा रहा है।

राधा अष्टमी की बधाई
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मौनी रॉय ने लिखा है-'हैप्पी राधाष्टमी..राधे राधे'। मौनी रॉय के किरदार के बारे में बात करते हुए अयान मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म खत्म होने के बाद कई लोग मौनी राय के बारे में बात करते हुए थियेटर से बाहर निकलेंगे।

प्रमोशन में जुटे हैं सितारे
आपको बता दें कि ब्रह्मास्त्र की टीम पूरे भारत के अलग-अलग हिस्सों में अपनी फिल्म को प्रमोट करने में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

गुप्त हैं किरदार
अब तक मिली जानकारी के अनुसार फिल्म मेकर्स मौनी रॉय के किरदार पर सस्पेंस बनाए बनाए रखना चाहते हैं। मेकर्स का मानना है कि मौनी रॉय एक आश्चर्यजनक हथियार है जिसे वे दर्शकों के कहानी के लिए गुप्त रखना चाहते हैं।

सूरज नांबियार से शादी
वहीं, निजी जिंदगी की बात करें तो इस साल जनवरी में मौनी रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से गोवा में शादी रचाई थी। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications