एकता कपूर ने संवारा करियर, अक्षय की फ़िल्म से किया डेब्यू, विलेन बन इस बच्ची ने इंडस्ट्री में मचाया कोहराम

Mouni Roy

तस्वीर में नजर आ रही बच्ची आज इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा बन चुकी है, जो कि किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। करियर की शुरुआत टेलीविजन के एक पॉप्युलर सीरियल से हुई। इस प्यारी सी बच्ची की किस्मत चमकाने के पीछे एकता कपूर का एक बड़ा हाथ माना जाता है। करियर के शुरुआत में इस बच्ची ने अभिषेक बच्चन के साथ बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया। लेकिन अब वह शाहरुख खान और रणबीर कपूर के साथ-साथ अभिषेक बच्चन और अक्षय कुमार के साथ में भी काम कर चुकी हैं।

टेलीविजन से बॉलीवुड तक में छा चुकी है ये बच्ची

सोशल मीडिया पर इस बच्ची की तस्वीर जमकर वायरल होती हुई नजर आ रही है। कई सारे फैंस तो इस बच्ची को पहचानने में नाकामयाब होते नजर आए। बता दे कि इस बच्ची ने अपना बॉलीवुड डेब्यू अक्षय कुमार के साथ में किया। अपनी पहली ही फिल्म से इस बच्ची ने इंडस्ट्री पर अपनी धाक जमा दी। यहां तक कि टेलीविजन इंडस्ट्री की भी वह क्वीन बन चुकी है और दर्शकों का दिल जीत चुकी है।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिला साइड रोल

लेकिन अभी तक आप अगर इस बच्ची को पहचान नहीं पाए हैं तो यह और कोई नहीं बल्कि टेलीविजन की नागिन और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाली मौनी रॉय है। एक्टिंग की दुनिया में उन्होंने साल 2006 में कदम रखा। ऑडिशन दिया और उन्हें पता नहीं था कि वह किस शो के लिए ऑडिशन दे रही है। लेकिन जब वह सिलेक्ट हुई तो उनको पता चला कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के लिए एक साइड रोल उन्हें ऑफर किया गया है। एकता कपूर ने जब उनका ऑडिशन देखा तो उनको कृष्णा तुलसी के किरदार में सिलेक्ट किया गया और बाद में देखते ही देखते एक्ट्रेस की किस्मत चमक पड़ी।

एकता कपूर के शो से पलटी किस्मत

करियर की शुरुआत में उन्होंने अभिषेक बच्चन की फिल्म 'रन' में एक गाने में बतौर बैकग्राउंड डांसर का काम किया। लेकिन जब बात नहीं बन पाई तो उन्होंने फिल्मी दुनिया को छोड़ टेलीविजन में ही काम करने की सोची। साल 2007 में उन्होंने 'क्योंकि साथ भी कभी बहू थी' सीरियल में कृष्णा तुलसी का किरदार निभाया और हर किसी का दिल जीता।

टीवी से बॉलीवुड तक का सफर किया तय

इसके बाद में मौनी रॉय ने 'देवों के देव महादेव' सीरियल में माता सती का किरदार निभाया और दर्शकों को खूब इंप्रेस भी कर दिया था। बाद में टेलीविजन सीरियल के जरिए अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय ने टीवी पर नागिन का किरदार निभाया और लोगों के दिलों पर छा गई। बाद में अक्षय कुमार के साथ उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया। फिल्म ब्रह्मास्त्र में उन्होंने विलेन का भी किरदार निभाया और यहां पर भी वह कामयाब हुई।

More from Filmibeat

Read more about: mouni roy brahmastra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X